एक्सप्लोरर

Varanasi News: बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर इमरजेंसी सेवा ठप करने की धमकी

BHU News: 20 सितंबर को स्टूडेंट और डॉक्टर की लड़ाई के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है. जिसका खामियाजा मरीजों और परिजनों को उठाना पड़ रहा है.

BHU Doctor Strike: BHU अस्पताल में छात्रों और चिकित्सकों के बीच 20 सितंबर को हुए मारपीट के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विवाद के बाद से ही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल लगातार जारी है, जिसकी वजह से ओपीडी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है और खासतौर पर दूरदराज से आने वाले मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

यहां तक की मरीज के परिजन उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ही लेटाकर इलाज और चिकित्सा सुविधा का इंतजार करने के लिए मजबूर हो रहे हैं. ऐसे में चिकित्सकों का कहना है कि जब तक पूरे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाएगी. तब तक वह ओपीडी व्यवस्था के साथ-साथ अपने काम पर पूरी तरह वापस नहीं लौटेंगे.

जमीन पर लेटने को मजबूर मरीज

मरीज के परिजन सुरेंद्र कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बलिया से अपने पिता को इलाज के लिए BHU ओपीडी में लाए हैं, लेकिन हड़ताल की वजह से उन्हें काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ओपीडी व्यवस्था ठप्प रहने की वजह से चिकित्सकों से परामर्श नहीं हो सका. दोपहर 2 बजे तक मिलने वाली ओपीडी सेवा पूरी तरह प्रभावित देखी जा रही है. 20 सितंबर को चिकित्सकों और छात्रों के बीच में हुई मारपीट के बाद हड़ताल लगातार जारी है, जिसके बाद दूरदराज से आए मरीज के परिजन उन्हें बाहर ही स्ट्रेचर और जमीन पर लेटाने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे हैं.

इमरजेंसी सेवा ठप्प करने की दी चेतावनी

BHU अस्पताल में छात्रों और चिकित्सकों के बीच 20 सितंबर को हुए मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित नजर आ रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में हम इमरजेंसी सेवा भी ठप्प करेंगे. ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों के आगे यह बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. फिलहाल अभी तक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों को मनाने का भी लगातार प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: 'पहले अपने घर को देखें...', अजय राय का केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget