एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में देशभक्ति और आध्यात्म का संगम, विशेष ध्वजारोहण व पूजन

Varanasi News: प्राबाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का श्रंगार कर विशेष पूजन होगा. इसके बाद प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा.

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली से लेकर देश के हर शहर में राष्ट्रभक्ति से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है. इसी क्रम में भगवान शंकर के सबसे बड़े धाम काशी विश्वनाथ मंदिर में भी राष्ट्र की एकता अखंडता और विकास के पद पर अग्रसर होने की प्रेरणा और संकल्प के साथ अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत के निरंतर उन्नति के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रातः वेला में बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का श्रंगार कर विशेष पूजन होगा. इसके बाद 8:00 बजे गंगेश्वर महादेव विग्रह के पास प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा. ध्वजारोहण के बाद मंदिर कॉरिडोर में भारत माता मंदिर में विशेष श्रृंगार एवं पूजन का कार्यक्रम भी तय किया गया है.

मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारी और श्रद्धालु होंगे उपस्थित

द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान विश्वनाथ के दरबार में ब्रह्म मुहूर्त से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े अधिकारी अर्चक और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे. बीते वर्षों में भी राष्ट्रीय पर्व पर विश्वनाथ धाम में ऐसे आयोजन को संपन्न कराया गया है.

देशभक्ति और आध्यात्म का मेल

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है, बल्कि युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना भी है. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पवित्र अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग ले. तिरंगा यात्रा और भक्ति गीतों के साथ मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी, जो शाम तक चलेगी. यह आयोजन काशी को देशभक्ति और आध्यात्मिकता का केंद्र बनाएगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget