एक्सप्लोरर

माघ पूर्णिमा पर वाराणसी में दिखा श्रद्धालुओं का सैलाब, काशी विश्वनाथ समेत इन जगहों पर उमड़ी भीड़

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर भारी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी की ओर रुख़ कर रहे हैं. माघ पूर्णिमा के स्नान पर यहां भारी भीड़ उमड़ी जो अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर दिखी.

Kashi Vishwanath Temple: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के चलते पलट प्रवाह के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी में भी अपने धार्मिक आयोजन से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन करते नजर आ रही है. इसी क्रम में माघ पूर्णिमा के दिन काशी के तीन स्थल पर सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ देखी गई. इसमें वाराणसी के गंगा घाट, सिरगोवर्धन स्थित संत श्री रविदास मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल रहा. पूरे वाराणसी शहर की तुलना में सबसे ज्यादा भीड़ इन तीन केंद्र पर देखने को मिली, जहां पंजाब महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात सहित देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते नजर आए.

महाकुंभ पर्व के दौरान प्रयागराज से लेकर काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी क्रम में प्रमुख तिथि माघ पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के तीन अलग-अलग धार्मिक स्थल पर लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा . वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर स्थित प्राचीन रविदास मंदिर पर पंजाब हरियाणा राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में रैदासी पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. 

महाकुंभ के बाद काशी नगरी पहुंच रहे लोग
सियासत के नामचीन चेहरों ने भी रविदास मंदिर पहुंचकर माथा टेका जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद चंद्रशेखर रावण जैसे नाम शामिल रहे. इसके अलावा माघ पूर्णिमा के अवसर पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वाराणसी के शीतला घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट सहित अन्य प्रमुख घाट पर पहुंच कर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.

वहीं माघ पूर्णिमा के दिन भी काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे. ब्रह्म मुहूर्त से ही 3 किलोमीटर तक की लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया. ऐसे में 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के तीन प्रमुख धार्मिक स्थल खासतौर पर चर्चा के केंद्र में रहे. इनमें से ज़्यादातर वो श्रद्धालु हैं जो महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद आसपास के धार्मिक स्थलों का रुख़ कर रहे हैं. वाराणसी की तरह ही अयोध्या में भी इन दिनों भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है.   

New Income Tax बिल क्यों ला रही है केंद्र सरकार? अखिलेश यादव ने बता दी वजह!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget