एक्सप्लोरर

जल्द आजाद होगा वाराणसी का मिट्ठू हाथी, हत्या के आरोप में चल रहा है कोर्ट में मुकदमा

वाराणसी का मिट्ठू हाथी जल्द दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा. हालांकि, इसका विरोध तेज हो रहा है. बता दें कि, साल 2019 में एक शख्स को इस हाथी ने मार दिया था.

वाराणसी: वाराणसी का मिट्ठू अब आजाद होगा. जल्द ही हाथी मिट्ठू को दुधवा नेशनल पार्क भेजा जाएगा. इसकी तैयारी पूरी हो गयी है लेकिन वाराणसी के पशुप्रेमी हाथी को सीधे जंगल मे भेजने का विरोध जता रहे हैं.

हाथी पर हत्या का आरोप

वाराणसी के रामनगर वन विभाग में बेड़ियों से जकड़े मिट्ठू हाथी को अब आजादी मिलने वाली है. इस हाथी पर हत्या का आरोप है. घटना 26 अक्टूबर 2019 की थी. इस हाथी ने एक व्यक्ति रमाशंकर सेठ को मार डाला. वन विभाग ने हाथी को अपनी कस्टडी में ले लिया, इसके साथ ही महावत और मालिक पर वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 39, 40 और 51 के तहत मामला चला. मामला पहले सीजेएम कोर्ट में चला उसके बाद जिला जज चंदौली के यहां चला. अब ये मामला हाईकोर्ट में चल रहा है. इसी बीच वन विभाग मिट्ठू को दुधवा नेशनल पार्क भेजने की तैयारी कर चुका है.

हाथी की देखभाल करने वाला दु:खी

मिट्ठू बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और इसकी देखभाल करने वाला इसे पार्क में भेजे जाने के फैसले से दुखी है. अधिकारी बेड़ियों में जकड़ने की वजह हाथी का मतवालापन बता रहे हैं. वहीं, कानून के जानकारों की माने तो अगर जन हानि की संभावना हो तो बेड़ियां बांधना गलत नहीं. लेकिन पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था के लोग बेड़ियों को गलत मान रहे हैं. इसके साथ ही मिट्ठू को सीधे जंगल के जीवन में न भेजकर पहले पुनर्वास केंद्र ले जाने की बात कह रहे हैं.

रिहाई की तारीख तय

मिट्ठू दो साल से इस जगह पर यूं ही रखा गया है. हत्यारे गजराज की रिहाई की दो तारीख 15 जून और 18 जून तय की गई है और अब इसे रिहाई मिलेगी लेकिन पशुओं के चिंतक इस रिहाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इनके मुताबिक, पार्क से सटे गांव के लोगों को टच करेगा और ये शायद ठीक न हो ऐसे में अब देखना ये होगा कि क्या मिट्ठू अभी भी रिहा हो जाता है या अटकलें उसे कहीं और ले जाती हैं.

ये भी पढ़ें.

सहारनपुर में हैंडपंप उखाड़े जाने पर सियासी 'गदर', कांग्रेस ने विरोध में दिया धरना, बरजंग दल ने दी ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget