एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी सर्वे मामले में जिला कोर्ट कल सुनाएगा फैसला, मुस्लिम पक्ष ने जताई थी आपत्ति

Gyanvapi ASI Survey Case: आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) बीती 4 अगस्त से कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर का साइंटिफिक सर्वे कर रहा है.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी एएसआई सर्वे मामले में जिला जज की अदालत बुधवार (27 सितंबर) को फैसला सुनाएगी. इस मामले में कोर्ट आज यानी मंगलवार को फैसला सुनाने वाला था, लेकिन कंडोलेंस के कारण सुनवाई टल गई. मुस्लिम पक्ष ने परिसर में एएसआई सर्वे होने पर आपत्ति जताई थी. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. 

मुलिस्म पक्ष ने एएसआई पर परिसर में खुदाई करने और मलबा हटाने का भी आरोप लगाया था. जिसपर जिला कोर्ट फैसला सुनाएगा. बता दें कि, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया जा रहा है. जिसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया. 

हिंदू पक्ष ने लगाई है नई याचिका

इसी बीच मामले में हिंदू पक्ष ने परिसर के तहखाने को सौंपने की मांग करते हुए जिला अदालत वाराणसी में एक नई याचिका दायर की. हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने मंगलवार को कहा कि व्यास परिवार के कब्जे से ज्ञानवापी परिसर के बेसमेंट को जिलाधिकारी को सौंपने की याचिका दायर की है. तहखाना जो व्यास परिवार के कब्जे में है, ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी भाग में है. 

तहखाने को जिला मजिस्ट्रेट को सौंपने की मांग

मामले में हिंदू पक्ष ने मांग की है कि तहखाने को तुरंत जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा जाए और डीएम को इसका रिसीवर नियुक्त किया जाए. विष्णु शंकर जैन ने कहा कि तहखाना दक्षिणी की तरफ है, उसे अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी अपने कब्जे में ले सकती है. इसलिए हमने इसे डीएम को सौंपने की मांग की है. 

उन्होंने कहा कि आज हमारी ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई हुई है और अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने इस मामले में पेश होकर जवाब देने को कहा है. इसके बाद कल हमें ट्रांसफर अर्जी पर आदेश मिलेगा. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष पहुंचा बनारस, स्थानीय नेताओं से की ये अपील

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget