एक्सप्लोरर

Varanasi Weather: पूर्वांचल में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी, वाराणसी में कल कैसा रहेगा मौसम?

Varanasi Weather: पूर्वांचल में ठंड और शीतलहर बढ़ते जा रहे है वाराणसी में घने कोहरे का असर आवागमन पर भी देखने को मिल रहा है, विजिबिलिटी कम होने से विमान को लैंडिंग करने में परेशानी हो रही हैं.

Varanasi Weather: पूर्वांचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसी बीच लगातार बनारस सहित आसपास के जनपद में न्यूनतम पारा भी गिरता जा रहा है. वाराणसी जनपद में मंगलवार के दिन जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जहां एक तरफ मंगलवार के दिन लोगों को दोपहर के वक्त धूप से थोड़ी राहत जरूर मिलती दिखाई दी, लेकिन बुधवार के दिन सुबह से ही लोगों की मुश्किल  बढ़ती हुई देखी जा रही है. जनपद में दोपहर के समय भी धूप न निकलने की वजह से लोगों को शीतलहर और ठंड से अधिक समस्याएं झेलनी पड़ रही है.

 जनपद का तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान

IMD रिपोर्ट की मानें तो पूर्वांचल में कड़ाके की ठंड - शीतलहर का असर अभी जारी रहेगा. इसके अलावा घने कोहरे की वजह से भी लोगों को सुबह और शाम आवागमन के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार - आज वाराणसी जनपद का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा आज और कल आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से धूप खिलने के भी कम आसार हैं. वहीं बीते 25 दिसंबर के बाद से ही वाराणसी सहित आसपास के जनपद में लगातार ठंड और शीतलहर में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

घने कोहरे का असर आवागमन पर भी 

बीते हफ्तों से वाराणसी जनपद में घने कोहरे का प्रभाव सुबह और शाम के समय अधिक देखा जा रहा है. इसकी वजह से यातायात सड़क मार्ग , रेल के साथ-साथ विमानों के भी आवागमन पर असर देखा जा रहा है. जहां दर्जनों ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7 से 8 घंटे लेट वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहीं हैं, वहीं जनपद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुबह के समय कई विमान को लैंडिंग करने में काफी दिक्कत हो रही है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान घंटो तक वाराणसी व आसपास जिलों के आसमानी सीमाओं तक चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं.

ये भी पढे़ें: Varanasi News: वाराणसी में कोहरे की वजह से दो घंटे हवा में घूमता रहा विमान, आसमान में अटकी यात्रियों की सांसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? 'नवीन' मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? 'नवीन' मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
कपिल सिब्बल ने PM के विद्यार्थी वाले बयान पर कसा तंज, कहा- आइए सीखिए...
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget