एक्सप्लोरर

वाराणसी का छितौना कांड: अब दो मंत्रियों की सियासी ताकत की जंग में बदला, दो गुटों में भाजपाई

Varanasi News:जमीनी विवाद कों लेकर दो पक्षों के बीच हुआ मारपीट का मामला जनपद से लेकर लखनऊ तक सुर्खियों में है. मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए थे, अब दो गुट आमने-सामने हैं.

वाराणसी के चौबेपुर स्थित छितौना गांव में जमीनी विवाद कों लेकर दो पक्षों के बीच हुआ मारपीट का मामला जनपद से लेकर लखनऊ तक सुर्खियों में है. मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए थे और दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर  मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. लेकिन इस मामले के ठीक बाद दो ऐसे घटनाक्रम रहे जिसने छितौना कांड की पूरी दिशा ही बदल दी. और अब यह घटना राजभर समाज बनाम राजपूत समाज के अलावा दो कैबिनेट मंत्री के बीच सियासी वर्चस्व की वजह भी बनता हुआ देखा जा रहा है.

वाराणसी के चौबेपुर स्थित छितौना में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्ष की तरफ से लोग घायल हुए थे. घटना के बाद सबसे पहले भाजपा नेता और यूपी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एक पक्ष से मिलने पहुंचते हैं, इसके बाद दूसरा पक्ष इस बात को लेकर नाराज हो जाता है कि 32 सालों तक जिस कार्यकर्ता ने बीजेपी के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया, उसकों जाति देखकर अनदेखा किया गया है जिसके बाद उसके समर्थन में करणी सेना सहित अन्य क्षत्रिय संगठन खुलकर सामने आ जाते हैं. अब धीरे-धीरे यह मामला  राजभर समाज और राजपूत समाज का रूप ले लेता है. लेकिन असली मोड़ तो इस घटना में सुभासपा की एंट्री के बाद आता है.

अरविन्द राजभर ने डीजीपी से की मुलाक़ात

सुभासपा नेता व यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर न सिर्फ इस मामले में यूपी डीजीपी से मुलाकात करते हैं. बल्कि अगले ही दिन सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ वाराणसी के छितौना के लिए रवाना हो जाते हैं. इस दौरान अनेक ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो दूसरे पक्ष की नाराजगी को बढ़ाने के लिए काफी थी. हालांकि इस मामले को संभालने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे दोनों पक्षों से मुलाकात करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शायद देर हो चुकी थी.

दो मंत्रियों के समर्थक नहीं दिखे साथ

राजभर वोटर के जबरदस्त प्रभाव वाले शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की इस घटना के बाद कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यहां दो कैबिनेट मंत्री का वर्चस्व आमने-सामने हो चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिवपुर विधानसभा से ही विधायक बनकर भाजपा नेता अनिल राजभर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और यहां से ही उन्होंने 2022 में सुभासपा नेता औऱ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया था. वर्चस्व की चर्चा इसलिए भी औऱ तेज हो गई क्योंकि इस घटना के बाद कहीं भी मंत्री अनिल राजभर और सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के समर्थक साथ नहीं दिखे. वैसे क्षेत्रीय जनता का साफ कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव में इस घटना के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget