एक्सप्लोरर

मऊ नगर पालिका में 70% ठेके मंत्रियों के करीबियों को! सभासद के खुलासे से हलचल

Mau News:बोर्ड बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब सभासदों ने कैमरे के सामने खुलेआम “कमीशन राज” की पोल खोल दी. सभासद अब्दुल सलाम ने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, ईओ-चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए.

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल खड़े होने लगे हैं. जी हां कुछ ऐसा ही मऊ जनपद में देखने को मिला. यहां नगर पालिका परिषद की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब सभासदों ने कैमरे के सामने खुलेआम “कमीशन राज” की पोल खोल दी. सभासद अब्दुल सलाम ने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, अधिशासी अधिकारी (ईओ), और चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसने मऊ की राजनीति में भूचाल ला दिया है.

दरअसल नगर पालिका की बैठक के दौरान सभासद अब्दुल सलाम ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ नगर पालिका में कोई भी टेंडर बिना मंत्री के दरबार की मंजूरी के नहीं निकलता. उन्होंने दावा किया कि 70% ठेके नगर विकास मंत्री, उनके भाई और करीबी लोगों को दिए जाते हैं. सलाम ने कहा कि ठेकेदारों का चयन जाति और पहुंच के आधार पर होता है. बलिया, देवरिया, और आजमगढ़ से आए ऊंची जाति के भूमिहार-पंडित ठेकेदारों को ही ठेके मिलते हैं. उन्होंने तीखे कटाक्ष में पूछा-क्या सभासद केवल हाथ उठाने के लिए बैठे हैं? सलाम ने चुनौती दी कि उनके आरोप 100% सही हैं और इसकी पुष्टि मंत्री से की जा सकती है.

पलटवार और जवाबी आरोप

वहीं बैठक में मौजूद अन्य सभासद सत्यप्रकाश और राजीव सैनी ने मंत्री का बचाव करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल पर पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष खुद 25% कमीशन लेकर अपने पसंदीदा ठेकेदारों को काम दिलाते हैं. सैनी ने कहा कि अल्पमत में होने के बावजूद जबरन प्रस्ताव पास किए जाते हैं, और बैठक को बीच में छोड़ दिया जाता है. ठेकेदार सफेद बालू से घटिया काम करते हैं, और जब हम शिकायत करते हैं, तो हम पर ही कमीशन मांगने का इल्जाम लगा दिया जाता है.

कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ विवाद

बैठक में उठा यह पूरा विवाद कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया, जिसने मऊ की राजनीति में तहलका मचा दिया है. सभासदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और कमीशन के खेल की खुली चर्चा ने प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. क्या मऊ नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और जातिगत आधार पर भेदभाव हो रहा है? यह सवाल अब जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

प्रशासन और सरकार पर दबाव

कैमरा कांड के बाद निगाहें अब नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और जिला प्रशासन पर टिकी हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, या यह मामला अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों की तरह दबा दिया जाएगा? इस घटना ने मऊ की सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
फाइटर जेट्स की आवाज और बेटे के सवाल पर सवाल…UAE से लौटकर सानिया मिर्जा ने सुनाई डराने वाली कहानी
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget