एक्सप्लोरर

यूपी: काशी के आसमान में टिड्डी दल, किसानों में दहशत, आज रात ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी

यूपी में टिड्डी दल के हमले का डर लगातार बना हुया है. अब ये दल काशी में डेरा डालने जा पहुंचा है. हालांकि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है इनके हमले को नाकाम करने के लिये. किसान भी अपने स्तर पर तमाम तैयारियों में जुटे हैं.

वाराणसी (नितीश कुमार पाण्डेय). वाराणसी के आसमान में टिड्डियों का पहरा लगा तो काशी के किसान दहशत में आ गए हैं. वाराणसी प्रशासन पहले से एलर्ट था लेकिन टिड्डियों के आते ही प्रशासन सावधान हो गया. इसके साथ ही रात को टिड्डियों के खिलाफ ऑपरेशन टिड्डी चलाने की बात कही गयी.

आसमान में टिड्डियां जमीन पर सतर्कता सुबह लगभग 10 बजे आसमान में टिड्डियां दिखीं तो प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया, अधिकारियों के फोन बजे और घण्टियां गांव में तैनात महकमे की बजने लगी. सतर्क रहने के निर्देश के साथ ही रात को अभियान चलाने की तैयारी रखने का आदेश मिला.

आज रात काशी में ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी काशी में टिड्डी दल को निष्क्रिय करने के लिए आज ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी है. वाराणसी के जिलाधिकारी खुद इस ऑपरेशन को धार देंगे लेकिन वाराणसी में मौजूद टिड्डियों के तीन दल कहां ठहराव लेंगे इसके बाद जगह का चयन होगा. प्रशासन ने टिड्डियों की उड़ान पर अपनी पैनी निगाह रखी है. ऑपरेशन टिड्डी के लिए कृषि विभाग तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया गया है, अगर टिड्डी दल वाराणसी के गांव में रुका तो आज रात दस बजे से भोर चार बजे तक अभियान चलाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से छिड़काव करके ,मशीन से छिड़काव करके थाली बजाकर टिड्डियों को भगाने की तैयारी है.

वाराणसी के गांवों में पहले से जारी था एलर्ट टिड्डी दल के सोनभद्र के रास्ते वाराणसी में प्रवेश की संभावना को देखते हुए पहले से एलर्ट जारी कर दिया गया था. गांवों में लेखपाल के साथ अधिकारियों को भी व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दे दिए गए थे. पहले अधिकारी गांव-गांव घूमकर किसानों से बातचीत कर रहे थे और उन्हें ट्रेंड भी कर रहे थे.

किसानों के लिए टिड्डी समस्या कोई नई नहीं हालांकि टिड्डियों को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में है, लेकिन किसानों की माने तो टिड्डियां पहले भी आती थीं और उन्हें ग्रामीण तरीके से शोर आदि करके भगा देते थे. किसानों ने भी टिड्डियों को भगाने की घरेलू तैयारी कर रखी थी. किसान इंद्रदेव की माने तो थाली बजाकर टिड्डियों को भगाएंगे इतना ही नहीं उन्हें चौतरफा घेरेंगे और पुरातन तकनीक के साथ नई तकनीक को जोड़कर टिड्डियों के हमले को नाकाम कर देंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कौशांबी से आई दिल दुखाने वाली तस्वीर, बार-बार खाना मांगने पर किसान ने अपने ही बेटे को जंजीर से जकड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को समर्पित किया राज्यसभा का प्रमाणपत्र, हुए भावुक
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget