एक्सप्लोरर

Valentine's Day 2023: बीजेपी नेता अपर्णा यादव की लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प, ऐसे बताया था प्रतीक यादव ने अपने दिल का हाल

Aparna Yadav Love Story: अपर्णा यादव और प्रतीक यादव लखनऊ में ही पढ़ाई करते थे, लेकिन उनके स्कूल अलग-अलग थे. इंटर स्कूल कार्यक्रमों के दौरान उनकी मुलाकात होती थी. जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई.

Aparna Yadav And Prateek Yadav Love Story: इन दिनों वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है और मंगलवार को दुनियाभर में प्यार और मोहब्बत का त्योहार वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाएगा. ये सप्ताह वो है जब लोग एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं. जब प्यार और मोहब्बत की बात हो तो वहां प्रेम कहानी तो होती ही है. ऐसी ही एक प्रेम कहानी है अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की. दोनों की लव मैरिज हुई है, लेकिन इसमें परिवार की रजामंदी भी शामिल थी. इनकी शादी बेहद हाई प्रोफाइल हुई थी.

अपर्णा यादव की शादी मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से हुई है. अपर्णा यादव और प्रतीक यादव दोनों एक दूसरे को स्कूल के समय से ही जानते थे. दोनों ने लखनऊ से ही पढ़ाई की है, हालांकि ये दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे. स्कूल के दिनों में ये काफी एक्टिव थे, ऐसे में इंटर स्कूल फंक्शन के दौरान इनकी एक दूसरे से मुलाकात होती थी. ये दोनों जब भी मिलते थे तो इनकी आपस में काफी बातें होती थी. दोनों के कुछ कॉमन दोस्त भी थे, जिसकी वजह दोस्ती का ये सिलसिला भी चलता रहा. 

ई-मेल पर कहा था अपने दिल का हाल

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव अक्सर एक दूसरी से काफी बातें किया करते थे. एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि पहले उन्हें ये पता भी नहीं था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के परिवार से हैं. साल 2001 में दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई. प्रतीक, अपर्णा को अपने दिल की बात कहना चाहते थे लेकिन वो समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे वो अपने दिल का हाल उनसे बयां करें. उन दिनों मोबाइल फोन का भी उतना चलन नहीं था. ऐसे में बर्थडे पार्टी में प्रतीक ने अपर्णा से उनका ई-मेल आईडी मांगा.

ई-मेल आईडी देने के कुछ दिन बाद अपर्णा ने जब अपना मेल चेक किया तो वो हैरान रह गई. उनके मेल पर प्रतीक यादव के एक के बाद एक कई मेल आए हुए थे. इन मेल में प्रतीक ने अपर्णा के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था. बस यहीं से दोनों का रिश्ता और मजबूत होने लगा और उनके प्यार की कहानी आगे बढ़ने लगी. 

परिवार की रजामंदी से दोनों ने की शादी

अपर्णा और प्रतीक ने एक दूसरे को 11 साल तक डेट किया. इसके बाद साल 2012 में परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई. अपर्णा और प्रतीक की शादी बेहद हाई प्रोफाइल शादी थी. इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जैसी हस्तियां भी शामिल हुई थी. अपर्णा यादव को राजनीति पसंद हैं वो बीजेपी की नेता है, हालांकि प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं वो रियल स्टेट और फिटनेस का बिजनेस करते हैं. उन्हें खुद भी बॉडी बिल्डिंग का शौक है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'सपा मौलाना मदनी के बयान का समर्थन करती है...', ओपी राजभर के बेटे ने अखिलेश यादव से पूछा तीखा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget