एक्सप्लोरर

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी भूस्खलन में आगरा के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्ची का कराने गए थे मुंडन

Agra News: कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन कुमार अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ 24 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे. परिवार अपनी 11 महीने की बच्ची सेजल का मुंडन कराने गया था.

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी तीर्थ मार्ज पर 26 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन ने आगरा के एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. इस दुखद हादसे में आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. तीन दिन से लापता चल रहे परिवार के मुखिया अर्जुन कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया है.

हादसे में घायल दीपक की पत्नी मोना की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और शवों को आगरा लाने की तैयारी शुरू हो गई है. उम्मीद है कि आज शाम तक शव आगरा पहुंच जाएंगे.

बच्ची का मुंडन कराने गया था परिवार

बता दें कि आगरा के कुम्हारपाड़ा निवासी अर्जुन कुमार अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ 24 अगस्त को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे. परिवार अपनी 11 महीने की बच्ची सेजल का मुंडन कराने गया था. पूजा-अर्चना और मुंडन समारोह के बाद 26 अगस्त को लौटते समय अर्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक अचानक लैंडस्लाइड हुआ.

इस भयानक हादसे में परिवार के चार सदस्य सुनीता (50), सेजल (11 महीने), भावना (11), और अब अर्जुन कुमार (55) की मौत हो गई. परिवार के अन्य सदस्यों में दीपक, मोना, जैस्मिन, मोहित, और बच्ची एंजल घायल हैं, जिनका जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां

हादसे की खबर मिलते ही कुम्हारपाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसियों और रिश्तेदारों के अनुसार, परिवार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ वैष्णो देवी गया था. दीपक ने अपनी बेटी सेजल के लिए मन्नत मांगी थी, जिसे पूरा करने के लिए यह यात्रा की गई थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह खुशी का सफर मातम में बदल जाएगा.

परिवार के दामाद प्रमोद ने बताया कि हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार शोक में डूबे हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

शवों को आगरा लाने की तैयारी

जम्मू प्रशासन ने सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम पूरा कर लिया है. शवों को एम्बुलेंस के जरिए आगरा लाया जा रहा है. परिजनों को उम्मीद है कि शव आज शाम तक आगरा पहुंच जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

साथ ही घायलों के इलाज और शवों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, उधर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget