एक्सप्लोरर

'हिंदू भाई मुसलमान को खून देते हैं और मुसलमान भाई...', संभल हिंसा की रिपोर्ट पर बोले सपा नेता एसटी हसन

UP News: सपा नेता डॉ एसटी हसन ने कहा कि हम तो यही कहेंगे कि इसकी तसदीक की जाए इसे जनसंख्या से कंपेयर किया जाए उसके बाद देखा जाए की यह रिपोर्ट सही है या नहीं है

संभल हिंसा को लेकर न्यायिक जांच आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 450 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है. इसे लेकर पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी नेता डॉ. एसटी हसन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि देखिए रिपोर्ट में जैसी बातें हमें पता चली है, डेमोग्राफी चेंज हो गया लोग पलायन कर गए उसे हमें हिंदू मुस्लिम की तरह नहीं देखना है. हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसमें हमारे सामने बहुत बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं, हम इन चक्करों में पड़े रहे और हम हिंदू मुसलमान हिंदू मुसलमान करते रहे तो हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे.

सपा नेता डॉ एसटी हसन ने कहा कि बहुत से लोग अपने कारोबार के सिलसिले में शहर छोड़कर चले जाते हैं, उसमें हिंदू भी जाते हैं मुसलमान भी जाते हैं. बहुत से लोग मैं मानता हूं डर कर भी भाग गए हों, हालांकि बहुत सी जगह ऐसी है जहां बहुत थोड़े मुसलमान हैं. हिंदू भाइयों के साथ प्यार मोहब्बत से रह रहे हैं, बहुत से गांव ऐसे हैं जहां कम हिंदू भाई हैं लेकिन आज की जो सियासत हो रही है उसने हमें ऐसी जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ हम एक दूसरे के ऊपर शक करने लगे हैं.

हिंदू भाई मुसलमान को खून देते हैं और मुसलमान भाई हिंदू भाई को खून

सपा नेता ने कहा कि यह राजनीति का ही रिजल्ट है कि हिंदुस्तान की दो बड़ी आबादियों के बीच में फांसले पैदा हो गए हैं, दरारें पैदा हो गईं जबकि हमारे दिलों में नहीं है. आज भी मैं डॉक्टर हूं हम देखते हैं कि हिंदू भाई मुसलमान को खून देते हैं और मुसलमान भाई हिंदू भाई को खून देते हैं कोई तकलीफ नहीं करते. ऐसे वाक्ये होते हैं कि एक दूसरे की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं. लेकिन सियासत ने नफरतों में डालकर हमें एक दूसरे से दूर किया जिसे से आगे आने वाला अंजाम अच्छा नहीं है. देश कमजोर हो जाएगा, कहीं ना कहीं इसमें हमारे मुल्क के दुश्मनों का भी इसमें हाथ महसूस होता है उनकी मंशा है कि देश कमजोर तभी भी हो सकता है.

हिंदू मुस्लिम करना अच्छी बात नहीं है- डॉ एसटी हसन

पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि जब देश में रहने वाले लोगों के बीच में दरारें पैदा हो और हिंदुस्तान को महाशक्ति बनने से रोक दिया जाए. उन्होंने आजादी के बाद बढ़ी जनसंख्या और रिपोर्ट के बारे में आगे कहा कि मैं इस रिपोर्ट पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता, मुझे अंदेशा है कि उनके आंकड़े सही नहीं है. संभल में हमने जब से होश संभाला है हमने यही पाया कि संभल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है तो इस तरह के आंकड़े देकर हिंदू मुस्लिम करना अच्छी बात नहीं है. 

हुत से लोग कारोबार के लिए ही पलायन करते हैं डर कर नहीं करते- डॉ एसटी हसन

सपा नेता ने कहा कि हम तो यही कहेंगे कि इसकी तसदीक की जाए इसे जनसंख्या से कंपेयर किया जाए उसके बाद देखा जाए की यह रिपोर्ट सही है या नहीं है. हो सकता है कि कुछ लोग डर कर भी गए हो तो इतना फर्क थोड़ी आ सकता है. बहुत से लोग कारोबार के लिए ही पलायन करते हैं डर कर नहीं करते हैं, वक्ती तौर पर हम एक दूसरे से लड़ लेते हैं लेकिन बाद में एक हो जाते हैं यह हमारा इतिहास है. 

आतंकी संगठन के सवाल पर क्या बोले सपा नेता एसटी हसन?

जब सपा नेता से सवाल किया गया कि संभल में जो हिंसा हुई थी उस दौरान आतंकी संगठन के लोग भी ज्यादा देखे गए हैं. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है इस पर उन्होंने कहा की देखिए अगर आतंकवादी लोग हैं वहां पर तो पुलिस को देखना चाहिए. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें जेल में डालना चाहिए यह जिम्मेदारी किसकी है एक निडर निर्भय माहौल बनाने की जिम्मेदारी सरकार की है. एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी हमारे अधिकारियों की है ऐसे संगठनों की एक्टिविटी अगर है तो उनकी जिम्मेदारी है इस पर कार्रवाई करें हमारी और आपकी थोड़ी है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget