एक्सप्लोरर

Prayagraj Vaccination: वैक्सीनेशन के लिए प्रयागराज में टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, कई जगह अफरा-तफरी

Prayagraj Vaccination: प्रयागराज में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है. यहां, 300 से ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं, लेकिन भीड़ को देखते हुए इंजताम कम पड़ रहे हैं.

Vaccination in Prayagraj: कोरोना की तीसरी आशंकित लहर (Third Wave of Coronavirus) से पहले उत्तर प्रदेश में आज एक बार फिर से टीकाकरण का विशेष अभियान (Vaccination Campaign) चलाया जा रहा है. इसके लिए पूरे प्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन कैंप (Vaccinaton Camp) लगाए गए हैं. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में आज एक लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. टीकाकरण के लिए यहां 376 केंद्र (376 Centers) बनाए गए हैं. इनमें से 314 केंद्र ग्रामीण इलाके में काम कर रहे हैं, जबकि 64 शहरी इलाके में हैं. टीकाकरण को लेकर प्रयागराज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां ज्यादातर केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. शहर के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सेंटर पर तो इतनी भीड़ आई हुई है कि वहां तिल रखने तक की जगह नहीं है. हालांकि यहां लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं.

वैक्सीनेशन केंद्र पर अफरा-तफरी

लोगों के जागरूक व जिम्मेदार बनकर टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने की वजह से ग्रामीण इलाकों के कुछ केंद्रों पर आज अव्यवस्था व अफरा-तफरी भी देखने को मिली है. हालांकि आज के टीकाकरण अभियान के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. प्रयागराज के ज्यादातर केंद्रों पर आज जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि, एक लाख 2 हजार टीकाकरण का लक्ष्य आज पार हो सकता है और संगम नगरी प्रयागराज आज एक बार फिर से प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में शामिल हो सकता है.

टीकाकरण से तीसरी लहर आने पर नहीं होगा बड़ा नुकसान 

प्रयागराज में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सेंटर के टीकाकरण सेंटर के नोडल अफसर डॉक्टर उत्सव सिंह के मुताबिक जिले के लोग काफी जागरूक व जिम्मेदार हैं और वह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए वैक्सीन की डोज लेने के लिए केंद्रों तक पहुंच रहे हैं. डॉक्टर उत्सव का कहना है कि, अगर लोग इसी तरह से जागरूक व जिम्मेदार बने रहे और टीकाकरण कराते रहें तो कोरोना की तीसरी लहर आने पर भी दूसरी लहर जैसा नुकसान नहीं होगा. कोरोना होने की सूरत में भी टीका कराने वाले लोगों की जिंदगी और सेहत खतरे में नहीं पड़ेगी. आज के मेगा वैक्सीनेशन अभियान के बाद प्रयागराज में टीकाकरण करा लेने वालों की संख्या तकरीबन 20 लाख पहुंच जाएगी. 18 साल से नीचे की उम्र को छोड़ दिया जाए तो जिले में वैक्सीन की डोज़ तकरीबन आधे लोग ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

UP: 15 वर्षीय संध्या साहनी पढ़ाई के बाद करना चाहती है ये काम, राहुल गांधी, सोनू सूद कर चुके हैं तारीफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget