एक्सप्लोरर

पंतनगर में 1100 एकड़ जमीन पर बनेगा उत्तराखंड का पहला अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तराखंड को लंबे इंतजार के बाद उसके पहले अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की अब सारी बाधाएं खत्म हो गई हैं. नए ग्रीनफील्ड हवाई अडडे के लिये पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि का चयन किया गया है.

देहरादून:उधमसिंहनगर जिले के पंतनगर में लगभग 1100 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. नए ग्रीनफील्ड हवाई अडडे के निर्माण हेतु पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि का चयन किया गया है जिसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण के बाद प्री फिजीबिलिटी सर्वे की रिपोर्ट में तकनीकी रूप से उपयुक्त पाया गया है.

पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को सीधे उत्तराखंड आने और यहीं से लंदन, न्यूयार्क, दुबई और बैंकाक आदि विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने में सुविधा होगी.

पंतनगर हवाई अडडे से अब तक केवल छोटे विमान ही संचालित किये जा रहे थे जबकि नये एयरपोर्ट के निर्माण के बाद वहां से बोईंग और एयरबस जैसे बड़े यात्री विमानों का भी संचालन शुरू हो जाएगा.

उधम सिंह नगर के किसानों को होगा फायदा

प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से ऊधमसिंह नगर के किसानों को भी फायदा होगा और उनके फल, फूल, सब्जी व अनाज जैसे उत्पाद राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे.

कुमांउ मंडल में पंतनगर हवाई अडडे को काफी महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि विशिष्ट भौगोलिक स्थिति एवं पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण यात्रियों एवं पर्यटकों के आवागमन हेतु यह अत्यंत उपयोगी है.

मौजूदा हवाई अड्डे का विस्तार संभव नहीं

उन्होंने बताया कि वर्तमान पंतनगर हवाई अडडे के आस-पास स्थित 500-600 भवनों में पांच हजार से छः हजार की आबादी निवास कर रही है जिस कारण इसका विस्तार करना संभव नहीं है.

जावलकर ने कहा कि नए हवाई अडडे से देश-विदेश के साथ ही राज्य के अन्य शहरों जैसे देहरादून, पिथौरागढ़ के लिए भी हवाई सेवायें आरंभ होगी. उन्होंने बताया कि इस हवाई अडडे के निर्माण के प्रथम चरण में एक रनवे का निर्माण प्रस्तावित है जबकि द्वितीय चरण में इसका विस्तार किया जाएगा और यह विस्तार भी दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है.

सचिव ने बताया कि द्वितीय चरण के पश्चात् यह हवाई अडडा 50 वर्षों के लिए क्षेत्रीय हवाई यातायात की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा. जावलकर ने कहा कि यह हवाई अड्डा आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा जहां पर्याप्त पार्किंग और अधिकतम यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में हवाई अड्डे को पीपीपी मोड़ या जेवीसी के माध्यम से निर्मित करने का भी सुझाव दिया गया है. जावलकर ने बताया कि इस भूमि को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाने हेतु निशुल्क हस्तांतरित करने का प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

बकरीद पर नहीं दी जाएगी लॉकडाउन में छूट, इलाहाबाद HC ने ये टिप्पणी करते हुए खारिज की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget