एक्सप्लोरर

Uttarkashi Rescue Operation: उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा बयान, कहा- ड्रिलिंग पूरी

Uttarkashi Tunnel Resuce: उत्तरकाशी में बीते 17 दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन का काम पूरा कर लिया गया है. अब किसी भी समय सुरंग के अंदर से मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में हादसे के 17वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ है. सरकारी अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुरंग में ड्रिलिंग काम पूरा कर लिया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि सिल्क्यारा सुरंग में ड्रिलिंग खत्म हो चुकी है. अब किसी भी समय मजदूरों को बाहर निकाले जाने का काम शुरू किया जा सकता है.

फिलहाल एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी वक्त टनल खुल सकती है. टनल में रेस्क्यू का काम पूरा होते ही केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सहित बड़े अधिकारी सुरंग के अंदर जायजा लेने पहुंचे हैं. जिनके साथ ही एनडीआरएफ़ के जवान भी अंदर गए हैं. बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम के सदस्य पहले पाइप के जरिए सुरंग के अंदर जाएंगे. जो की एक-एक कर सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालेंगे.

चिन्याली सौड़ में बने स्पेशल वार्ड

बता दें चिन्याली सौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पेशल वार्ड बनाया गया है. जहां श्रमिकों को ले जाएंगे और उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. चिकित्सकों का मानना है कि लंबे समय से सुरंग के अंदर कैद होने के कारण मजदूरों के शरीर पर इसका गहरा असर पड़ सकता है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार सुरंग के अंदर जाने वाले एनडीआरएफ़ के जवान सबसे पहले उन मजदूरों को बाहर निकालेंगे जिनकी तबियत खराब है.

रिजर्व किया गया बेड

फिलहाल बीमार और शारीरिक रूप से अस्वस्थ मजदूरों को प्राथमिक जांच और उपचार के लिए एक एंबुलेंस भी सुरंग के अंदर गई है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म होने के बाद टनल से निकलने वाले सभी मजदूरों को चिन्याली सौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जाएगा. यहां सभी के लिए एक-एक बेड रिज़र्व किया गया है. सभी पर मॉनिटर लगाने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर के इंतज़ाम किए गए हैं. यहीं नहीं किसी भी प्रकार की दवाइयों और  इंजेक्शन की कमी न हो, इसके लिए पूरा स्टॉक यहां जमा किया गया है.

यह भी पढ़ेंः 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा नेता अखिलेश यादव बीच छिड़ी 'जंग', सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget