एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में मजदूरों की जिन्दगी बचाने की जद्दोजहद जारी, इन 6 तरीकों से हो रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच रेस्क्यू टीम 6 विकल्पों पर काम कर रही है. इस टनल में 41 जिन्दगियां फंसी हुई हैं. आईए हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते हैं.

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल हादसे में 41 जिन्दगियों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है. बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हादसे वाली जगह का दौरा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. गडकरी ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अगर मशीनों का काम सही तरीके से जारी रहा तो 2 से ढाई दिनों के भीतर टनल में फंसे मजदूरों से रेस्क्यू टीम का संपर्क हो जाएगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है.

इन सबके बीच रेस्क्यू टीम टनल पर 6 विकल्पों पर काम कर रहा है. आइए हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताते हैं जिन पर काम चल रहा है.

1- टनल के अंदर सिलक्यारा की तरफ़ से जिस जगह पर टनल का रास्ता मलबा गिरने से बंद हुआ था. इसी जगह से ऑगर मशीन के ज़रिये की ड्रिलिंग जा रही है.

2- टनल के दूसरे हिस्से बडकोट की तरफ़ से भी शुरू  ड्रिलिंग होगी.

3- टनल के ठीक ऊपर जो पहाड़ी है वहाँ से भी ड्रिलिंग की जायेगी.

4- ऊपरी हिस्से पर एक और जगह है ज़हां पर मार्किंग की गई है वहाँ से भी ड्रिल की कोशिश की जायेगी.

5- टनल की दाँयी और से भी रास्ता तैयार किया जायेगा.

6- टनल की बांई और से भी रास्ता निकालने की तैयारी होगी.

सीएम ने पीएम से की बात
उधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने लिखा-  प्रधानमंत्री  ने दूरभाष के माध्यम से सिलक्यारा के पास निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली.

केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. केंद्र व राज्य की एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है. 

राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय भी ली जा रही है.सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिकों को शीघ्र व सकुशल बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget