एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident Live: टनल में 40 जिंदगियां लड़ रही हर सांस के लिए जंग, परिजनों से कराई बात, स्टील पाइप डालने का काम शुरू

Uttarakhand Tunnel Accident Live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजूदरों कों बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. मजूदरों को पाइप के जरिए खाना-पानी भेजा गया है.

Key Events
Uttarkashi tunnel accident rescue operation live update Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami formed investigation committee Uttarkashi Tunnel Accident Live: टनल में 40 जिंदगियां लड़ रही हर सांस के लिए जंग, परिजनों से कराई बात, स्टील पाइप डालने का काम शुरू
उत्तराखंड सुरंग हादसा लाइव
Source : PTI

Background

Uttarkashi Tunnel Accident Live Update: उत्तराखंड में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है. अधिकारियों ने कहा है कि श्रमिकों को बाहर निकालने में संभवत: एक-दो दिन और लग सकते हैं. सरकार ने दुर्घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी भी टनल में फंसे मजदूरों की जानकारी ले रहे हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की और पूरी घटना पर जानकारी ली है. केंद्र की तरफ से हर संभव मदद के लिए भी कहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम को बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया है और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं. बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है. 

अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दो बार स्थिति की जानकारी ले चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री भी सीएम धामी से इस विषय में बात कर चुके हैं. केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं. लगातार मजदूरों को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए तमाम एजेंसियां लगी हुई हैं. अब तक 40 मीटर से ज्यादा सुरंग से मलबा निकाला जा चुका है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं. 

रविवार सुबह घटना के तत्काल बाद से ही फंसे श्रमिकों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है जबकि रविवार मध्यरात्रि के बाद मजदूरों से संपर्क स्थापित होने पर उन्हें पेयजल और खाने के पैकेट भी पाइपलाइन के माध्यम से कंप्रेसर की मदद से दवाब बनाकर भेजे जा रहे हैं.

17:28 PM (IST)  •  14 Nov 2023

Uttarakhand Tunnel Accident Live: सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उत्तरकाशी में हुए भू-धंसाव के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्हें राहत एवं बचाव कार्यों में वैकल्पिक सहायता लेने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अन्य आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया. 

17:12 PM (IST)  •  14 Nov 2023

Uttarakhand Tunnel Accident Live: सबसे ज्यादा मजूदर हैं झारखंड के

उत्तरकाशी में सुरंग के लिए कार्यदायी संस्था एन एच. आई.डी. सी. एल. द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार फंसे हुये व्यक्तियों में से 02 उत्तराखंड के, 01 हिमाचल का, 04 बिहार के, 03 पश्चिम बंगाल के, 08 उत्तर प्रदेश के, 05 उड़ीसा के, 15 झारखंड के और 02 असम के हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
सपा का चुनावी Mode एक्टिव, वाराणसी की 6 सीटों में PDA जनपंचायत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget