एक्सप्लोरर

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत

वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है.

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. ओमैक्स के महाप्रबंधक आर. के. जैन ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे वृंदावन कोतवाली थाना क्षेत्र के रुक्मिणी विहार इलाके में स्थित ओमैक्स मॉल निर्माण स्थल पर हुई. उस समय मजदूर चौथी मंजिल पर बाहर निकले हुए स्लैब के लिए कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि शटरिंग गिर जाने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया. पुलिस व दमकल विभाग ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

घटना में तीन मजदूरों की मौत

पुलिस ने बताया कि नेपाल निवासी मजदूर शिवराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी पहचान पश्चिम बंगाल के रफीकुल और आलम (दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच) के रूप में की गई है. जबकि दिलदार सिंह (40) की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. अन्य कई मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दमकल विभाग ने घटनास्थल पर छानबीन कर ली है और अब कोई अन्य मजदूर वहां दबा हुआ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शटरिंग गिरने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

सीएम योगी ने लिया घटना पर संज्ञान

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों की शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मौजूद ओमैक्स के महाप्रबंधक जैन ने भी परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को चिकित्सा उपचार और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

कंपनी देगी मृतकों के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक मदद

वहीं, मॉल का निर्माण करने वाली निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि चन्द्रशेखर शुक्ला ने एक बयान में घोषणा की है कि कंपनी तीन मृत श्रमिकों में से प्रत्येक के परिजनों को 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और सभी घायलों के चिकित्सा उपचार के अलावा, उनके आश्रितों को दो लाख रुपये प्रदान करेगी.

मृतकों के परिजन प्रत्येक परिवार के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में, जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से अनुमोदन के बाद क्रियान्वित की जा रही थी, लेकिन इसकी गहन जांच की आवश्यकता है कि यह घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई. उन्होंने कहा कि इस जांच की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी जा रही है.

डीएम सिंह ने कहा कि जांच में शटरिंग गिरने के कारणों के साथ-साथ निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी. यह भी सत्यापित किया जाएगा कि क्या शटरिंग तकनीकी विशिष्टताओं के अनुसार स्थापित की गई थी और क्या श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना की जवाबदेही तय की जाएगी.

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget