एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी आपदा: धराली और हर्षिल में 14 लाख टन मलबे से तबाही, राहत कार्य जारी

Uttarkashi disaster : मलबे के कारणों की जांच के लिए शासन ने वाडिया संस्थान, सीबीआरआई रुड़की, आईआईटी और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीमें गठित कीं. टीमें लगातार निरीक्षण कर रहीं हैं.

उत्तरकाशी जिले के धराली में बीती 5 अगस्त  को खीरगंगा सहित तिलवाड़ा, सुक्की, लिमचागाड़ और झाला गदेरे से आए करीब 14 लाख टन मलबे ने भारी तबाही मचाई थी. यह मलवा 16 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गया, जिससे इलाके को व्यापक नुकसान हुआ. अब मलबे को हटाने की चुनौती सरकार के सामने है. हर्षिल के तिलवाड़ा गधेरे में भी 2-3 लाख टन मलवा 5-7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है.

मलबे के कारणों की जांच के लिए शासन ने वाडिया संस्थान, सीबीआरआई रुड़की, आईआईटी और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीमें गठित कीं. संयुक्त निदेशक जीडी प्रसाद, सहायक भू-वैज्ञानिक रवि नेगी और प्रदीप कुमार ने धराली में स्थिति का अध्ययन किया. रवि नेगी ने बताया कि मलवा 4500 मीटर की ऊंचाई से तेज ढलान के कारण नीचे आया. खीरगंगा के कैचमेंट एरिया में हवाई सर्वे के दौरान भारी मलवा दिखाई दिया. पहले बड़े बोल्डर और फिर मिट्टी, पानी व छोटे पत्थरों का मलबा आया.

हर्षिल में झील का खतरा

तिलवाड़ा गधेरे में मलबे के कारण भागीरथी नदी में एक बड़ी झील बन गई थी, जिसे बाद में चैनलाइज किया गया. विशेषज्ञों के अनुसार 12 साल पहले भी खीरगंगा में बाढ़ की घटना हुई थी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी ने इसकी पुष्टि की.

मलबे की मात्रा और प्रभाव

  • धराली: 12-14 लाख टन मलवा, 16 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित.
  • हर्षिल (तिलवाड़ा गधेरा): 2-3 लाख टन मलवा, 5-7 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित.
  • मलबे की ऊंचाई कई फीट तक है, जिसे हटाना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है.

आपदा प्रबंधन की स्थिति

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, विशेषज्ञों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. हवाई सर्वे और स्थलीय अध्ययन से मलबे के स्रोत और प्रभाव का आकलन किया जा रहा है.

उत्तरकाशी में आपदा के बाद से ही रेसक्यु टीमें लगीं हैं, सेना के साथ -साथ NDRF-SDRF की टीमें दिन रात लगी हुईं हैं.  बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget