एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी आपदा : NDRF की मदद के लिए भेजे गए कुत्ते, विदेश से विशेष सेंट मंगवाया गया

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि एनडीआरएफ के 69 कर्मियों की टीम धराली में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे रही है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के जल आपदा प्रभावित धराली गांव में जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए जारी अभियान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 69 बचावकर्मियों का एक दल शामिल हुआ. इसके अलावा दो शव-खोजी कुत्ते और पशु चिकित्सकों की एक टीम भी बचाव कार्य में सहयोग के लिए पहुंची है. एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इस बीच, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि उसके जवानों ने गंगोत्री से मुखवा के बीच फंसे कुल 307 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है और दोपहर तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्हें हरसिल ले जाया जा रहा है.

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गंभीर सिंह चौहान ने कहा, 'यह एक बड़ी आपदा है और नुकसान का विश्लेषण किया जा रहा है. उत्तरकाशी को जोड़ने वाली सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. हालांकि, हमारी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को बचाने के लिए काम कर रही हैं.'

चौहान के मुताबिक, बचाव अभियान के लिए दो शव-खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि यह 2006 में स्थापित एनडीआरएफ के 19 साल के इतिहास में पहली बार है, जब किसी अभियान में शव-खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है.

चौहान ने कहा, 'मृतकों को ढूंढने में मदद करने वाले शव-खोजी कुत्तों के अलावा, हमारे पास चार खोजी कुत्ते भी हैं, जो जीवित बचे लोगों की तलाश में मदद करेंगे.'

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के 69 कर्मियों की टीम धराली में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे रही है.

एनडीआरएफ की पहली टुकड़ी बुधवार शाम धराली पहुंची, जहां मंगलवार दोपहर अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है. आईटीबीपी, सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव टीमें भी क्षेत्र में काम कर रही हैं.

UP Panchayat Election 2026: यूपी पंचायत चुनाव 2026 के लिए रालोद का अहम फैसला, इन 6 लोगों को दी बड़ी जिम्मेदारी

अधिकारियों के अनुसार, भीषण बाढ़ के कारण उत्तरकाशी को जाने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और खराब मौसम के मद्देनजर वहां राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उड़ानों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है.

चौहान ने बताया कि एनडीआरएफ ने आपदा क्षेत्र में क्यूएडी (क्विक डिप्लॉयमेंट एंटीना) और सैटेलाइट फोन की तैनाती के साथ एक संचार केंद्र स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि मवेशियों को बचाने के लिए कुछ पशु चिकित्सकों को भी धराली भेजा गया है. चौहान ने कहा, 'हम अधिक से अधिक लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.'

चार अगस्त को खबर आई थी कि एनडीआरएफ अपने इतिहास में पहली बार उत्तरकाशी में शवों की तलाश के लिए शव-खोजी कुत्तों की तैनाती करने जा रहा है. इन कुत्तों को मलबे और कीचड़ में दबे शवों को सूंघकर उनका पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.

विदेश से एक विशेष सेंट मंगवाया

एनडीआरएफ ने हाल ही में लगभग छह शव-खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित किया है, ताकि शवों का पता लगाया जा सके और उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जा सके.

उसने इन कुत्तों-बेल्जियन मैलिनॉइस और लैब्राडोर-को प्रशिक्षित करने के लिए विदेश से एक विशेष सेंट मंगवाया, जिसकी गंध शव से आने वाली गंध के समान थी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था, 'इन सभी वर्षों में एनडीआरएफ का ध्यान जीवन बचाने के अपने कर्तव्य पर केंद्रित रहा है. आपदा के दौरान जीवित बचे लोगों को खोजने के स्वर्णिम समय का इस्तेमाल करना बचावकर्मियों का मार्गदर्शक सिद्धांत रहा है और इसलिए मृतकों या पार्थिव अवशेषों को ढूंढना उनकी प्राथमिकता नहीं थी.'

हालांकि, अधिकारी ने कहा था कि एनडीआरएफ उन अभियानों (भूस्खलन, रेल हादसा, आदि) का भी हिस्सा रहा है, जहां कर्मियों को मलबे से शवों को निकालने का काम सौंपा गया है.

उन्होंने कहा था कि शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए शवों या मानव अवशेषों का पता लगाना महत्वपूर्ण है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
Exclusive: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर सच में नमाज हुई थी? BJP नेता बृजलाल ने किया ये दावा
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget