एक्सप्लोरर

धराली आपदा के बाद सीमांत गांवों में गहराया संकट, रसोई गैस से लेकर जरूरी रसद पहुंचाना भी मुश्किल

Uttarkashi Dharali news: उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद कई गांवों में जरूरी रसद पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है. लोगों तक उनकी रोजमर्रा का सामान भी नहीं पहुँच पा रहे हैं जिससे मुश्किलें बढ़ गई हैं.

उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद अब सीमांत इलाकों में बसे लगभग 8 गांवों में अब राशन गैस की परेशानी मंडराने लगी है. यहां तक रसद पहुंचाना मुश्किल होता जा रहा है, गंगोत्री हाईवे अभी तक वाहनों के लिए खोला नहीं है ऐसे में इन गांवों तक जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियां बढ़ गई हैं. 

धराली के खीर गंगा और तेलगाड में आई बाढ़ के लगभग 20 दिन बाद यहां के सीमांत क्षेत्रों सुक्की, धराली, मुखबा, हर्षिल, जसपुर, पुराली, झाला और बगोरी गांव के ग्रामीणों की दिक्कतें कम होने का ना नहीं ले रही है. खीर गंगा और तेलगाड का बढ़ता पानी और उफान अभी लोगों को डरा रहा है. 

सीमांत के कई गांवों से संपर्क कटा

बीते रविवार रात को तेलगाड के उफान ने हर्षिल के लोगों को डरा दिया. इसके बढ़ते जल प्रवाह से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे. वहीं अभी तक गंगोत्री हाईवे बड़े वाहनों के लिए नहीं खुलने के कारण सीमांत गांवों के लोगों के सामने रसद सामग्री का संकट भी गहराने लगा है. 

जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों का राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिशें की जा रही है. प्रशासन ने हाल ही में सीमांत गांवों में रसद वितरण तो करवाया लेकिन, इतना रसद बड़े परिवार के लिए लंबे समय तक चलाना मुश्किल है और मार्ग न खुलने से लोग अपने लिए राशन का इंतजाम भी नहीं कर पा रहे हैं. 

इन इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

दूसरी तरफ आपदाग्रस्त धराली, हर्षिल सहित छह गांव में रविवार रात से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है. जिससे ग्रामीण आपदा की इस घड़ी में डर के साये में रात काटने को मजबूर हैं. सोमवार सुबह से आपदा प्रभावित क्षेत्र गांवों में संचार सेवा भी ठप हो गई. 

संचार सेवा बाधित होने से आपदा प्रभावित अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे अब प्रशासन ने बिजली और संचार सेवाएं शुरू करने की पहल की है. इस बीच ख़राब मौसम लगातार यहां के लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है. लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है और लगातार भू स्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने का काम किया जा रहा है. 

'दिखाई नहीं देता तो क्या सुनाई भी नहीं देता', प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी को लेकर रामभद्राचार्य पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget