एक्सप्लोरर

Gautambudh Nagar News: फर्जी स्विमिंग एकेडमी बनाकर लाखों की ठगी, स्कूल को ही बना दिया ठगी का अड्डा

Gautambudh Nagar News: यूपी के नोएडा में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां पर एक स्विमिंग पूल फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था.कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने छह आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Gautambudh Nagar News: ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में एक फर्जी स्विमिंग एकेडमी चलाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने स्कूल परिसर में मौजूद स्विमिंग पूल के नाम पर एकेडमी संचालित करने का दिखावा कर आम लोगों से फीस वसूली की. 

अब ये मामला गौतमबुद्ध नगर जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचा. जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इस पूरे मामले में अब पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों के तलाशने के लिए पूरी तरह से जुट गई है.

स्कूल के प्रतिनिधि ने क्या कहा?
स्कूल के अधिकृत प्रतिनिधि ह्रदय नारायण गुप्ता के अनुसार, वर्ष 2020 में तरुण कुमार नामक व्यक्ति ने स्कूल के स्विमिंग पूल की देखरेख और प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रबंधन ने अस्वीकार कर दिया था. हालांकि, दो साल बाद 2022 में तरुण ने दोबारा प्रस्ताव रखा, जिसे स्कूल प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया.

उसने दावा किया कि पूल की हालत खराब है और मरम्मत की आवश्यकता है. प्रबंधन ने 24 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य उसे सौंप दिया, लेकिन तय समय में कार्य पूरा नहीं हुआ. जिसके बाद आरोपी ने लोगों को फंसाने के लिए एक और चाल चली जिसका शिकार कई लोग हुए.

फर्जी स्विमिंग एकेडमी कर दी शुरू
इसके बाद 2023 में तरुण ने स्कूल के पते का दुरुपयोग करते हुए भावना स्विमिंग एकेडमी के नाम से फर्जी रसीदें छपवाईं और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न हिस्सों में बैनर-होर्डिंग्स लगाकर लोगों से तैराकी प्रशिक्षण के नाम पर मोटी रकम वसूली. जब मामला सामने आया, तो स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

जिला न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तरुण कुमार बीटा-1 जयराम शाहदरा, टिंकू, मोहित, आशीष और शक्ति सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की तहकीकात में जुटी है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अब इन छह आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget