एक्सप्लोरर

Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के लिए प्लान सी था तैयार? शिलॉन्ग में नहीं उतारते मौत के घाट तो...

Raja Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राजा के भाई विपिन ने सोनम पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिसमें प्लान सी तैयार था.

Raja Raghuvanshi Murder Case: देश भर में चर्चा का विषय बने हनीमून मर्डर मिस्ट्री राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की शिलांग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बुधवार को पुलिस हत्याकांड के आरोपी विशाल को किराए पर कमरा दिलवाने वाले ब्रोकर शीलोम जेम्स को लेकर ओल्ड पलासिया नाले पर पहुंची और शीलोम को नाले में उतारा गया.

यह जगह जेम्स ने ही पुलिस को बताई थी. जब पुलिस जेम्स को लेकर नाले में उतरी तो सफेद थैले में बंद पिस्टल और सोनम के मोबाइल के अलावा कुछ दस्तावेज भी जब्त हुए हैं. इस बात की पुष्टि शिलांग के एसआईटी के एक अधिकारी ने की.

वहीं पिस्टल मिलने के बाद मृतक राजा के भाई विपिन का कहना है कि सोनम के सामान में पिस्टल जब्त की गई है और ब्रोकर जेम्स की कार से एक लाख रुपये भी जब्त हुए हैं जो हवाले का पैसा हो सकता है. विपिन ने शंका जाहिर की है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए प्लान सी भी बना रखा था.

वह सेल्फी प्वाइंट से धक्का देने में कामयाब नहीं हो पाई तो उसने राजा के तीन दोस्तों से हत्या करवा दी यदि वे भी हत्या ना कर पाते तो वह पिस्टल से राजा को मार देती यह उसका प्लान सी हो सकता है.

50,000 रुपये नकद बरामद हुए थे

पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया, 'हमने इंदौर में एक नदी से एक देशी तमंचा और दो मैगजीन बरामद की हैं.' अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इंदौर में एक कार में रखे बक्से से 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे.

इंदौर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हथियार को अन्य सामान के साथ इंदौर के उस फ्लैट से गायब किए जाने का संदेह है, जिसमें राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मेघालय से फरार होने के बाद कई दिन तक रुकी थी.

सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को व्यापारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की और 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे. वह 23 मई को शिलांग से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा में लापता हो गए थे. दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला.

इसे भी पढ़े: MP: छिंदवाड़ा में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या, मां ने कराई FIR, टूटी लाइट को लेकर हुआ विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget