एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में दो दिन बाद बदला मौसम, धूप खिली लेकिन पहाड़ों में अभी भी मुश्किलें बरकरार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है. आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Uttarakhand Weather Update: देहरादून उत्तराखंड में दो दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम ने करवट बदली है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में दुश्वारियां अभी भी बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

पिछले दो दिनों की बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड के कई इलाकों में मार्ग बाधित हो गए थे. लेकिन अब ज्यादातर रास्तों को खोल दिया गया है और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. निचले इलाकों में खिली धूप से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है, लेकिन पहाड़ों में तापमान अभी भी सामान्य से काफी कम बना हुआ है. सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी हुई है.

बारिश और ओले का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

देहरादून: अधिकतम 23.3°C, न्यूनतम 11.8°C

ऊधमसिंह नगर: अधिकतम 26.5°C, न्यूनतम 13.5°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 10.5°C, न्यूनतम 2.5°C

नई टिहरी: अधिकतम 13.6°C, न्यूनतम 3.4°C

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में फिर से आंशिक बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. खासकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर बौछारों के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है.

लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
भले ही मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से राहत मिली हो, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है. बर्फ से ढके रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है और तापमान सामान्य से काफी कम बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.

उत्तराखंड में अचानक बदलते मौसम को देखते हुए यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना जरूरी होगा, क्योंकि बर्फबारी और बारिश से रास्ते बाधित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: माणा हिमस्खलन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबा मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget