एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद IMD ने अलर्ट किया जारी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बढ़ती ठंड को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है. पार्वती इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 

देहरादून में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह के समय में बादल छाए हुए दिखाई दिए, लेकिन दोपहर तक धूप निकल कर सामने आई. जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा. हालांकि शनिवार को देर शाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखी गई थी. 

शनिवार को कई जगहों पर हुई बर्फबारी

देर शाम हुई बर्फबारी से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है. पार्वती इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को कई जगहों पर बर्फबारी देखने को मिली. 

ठंड बढ़ने की संभावना

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आने वाले समय में और भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. आसपास के निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सर्द हवाएं चलने से प्रदेश में ज्यादा क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जिससे सुबह और शाम के वक्त में ठंड बढ़ सकती है. 

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान

राज्य के प्रमुख शहरों की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 23.3, न्यूनतम तापमान 8.7, उधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 6.6, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 5.2, न्यू टिहरी का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा है. 

मौसम विभाग ने आने वाले वक्त में और भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसको लेकर प्रदेश भर में नगर निकायों को आदेश दिए हैं कि शहर में जगह-जगह अलाव जलाए जाएं. बेसहारा लोगों के लिए रेन बसेरों में व्यवस्था की जाय. 

ये भी पढ़ें- 

UP Police में निकली बंपर नौकरी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें- भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget