एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड के मौसम में अचानक से ठंड बढ़ गई है. जहां पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग ने सभी को ठंड से बचने की सलाह दी है

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पिछले 12 घंटों के भीतर मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है.

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ गया है. शाम होते ही इन इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे निचले इलाकों में भी ठिठुरन महसूस की गई. दिन के समय हल्की धूप के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड ने लोगों को परेशान किया. देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में धूप खिली रही. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल और मैदानी इलाकों में कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा रहने और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों में ठंडी हवाओं के चलते पारा और लुढ़क सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह और शाम के समय घर के अंदर रहने की हिदायत दी गई है. पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बर्फबारी के दौरान यात्रा करने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड के बदलते मौसम ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. जहां एक ओर बर्फबारी से पहाड़ों की खूबसूरती में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Prayagraj: महाकुंभ से पहले फिल्म - संगीत और साहित्य से जुड़े सितारों का कुंभ, नामचीन सितारे होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget