एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, बर्फबारी के साथ कई हिस्सों में बारिश होने के आसार

Uttarakhand News:आगामी दिनों में उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है, 7 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है. शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद 8 और 9 दिसंबर को कई हिस्सों में बारिश होगी.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में लंबे समय से शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य में 7 दिसंबर से बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, चोटियों पर बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे तापमान में तेज गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा.

पिछले दो महीनों से उत्तराखंड में बारिश नहीं हुई है. देहरादून, नैनीताल, और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक, मौसम शुष्क बना हुआ है. चटख धूप के कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है. इस स्थिति के चलते कई क्षेत्रों में सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि गुरुवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रहा. शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. हालांकि, शनिवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलने की उम्मीद है.

बर्फबारी के बाद तापमान में तेज गिरावट
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होगा. इसके चलते 8 और 9 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी. खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली और मसूरी की चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है. इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में तेज गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा. हालांकि, बारिश के बाद सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में सूखी ठंड के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
देहरादून में गुरुवार को चटख धूप खिली रही, जिससे दिन में थोड़ी गर्माहट महसूस हुई. हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का असर स्पष्ट था. इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है.राज्य के किसानों और पर्यटन क्षेत्र के लिए बारिश और बर्फबारी एक राहत की खबर है. किसानों को जहां सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है, वहीं बर्फबारी से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. औली, मसूरी, नैनीताल और चकराता जैसे स्थलों पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए यह समय खास होगा.

सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद
मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं.बारिश और बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ेगी, वहीं यह प्रदेश की जलवायु के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. लंबे समय से शुष्क पड़े इलाकों में नमी आने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और जलाशयों का जलस्तर भी सुधरेगा. उत्तराखंड में 7 दिसंबर से मौसम का रुख बदलने की संभावना है. बारिश और बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. हालांकि, बारिश के बाद सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. राज्य के लोग इस बदलाव के लिए तैयार हो रहे हैं और पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस हाईकमान ने कर दी अजय राय के मन की मुराद पूरी? मिशन 2027 के लिए रचेंगे चक्रव्यूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget