एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: कोटद्वार में भीषण बारिश के बाद उफान पर बरसाती नाला, देखते-देखते तेज धार में बह गई कार

Kotdwar Rain: कोटद्वार में आफत की बारिश बरस रही है. बारिश की वजह से नदी नालों में उफान आ गया है. एक कार उफनते बरसाती नाले की चपेट में आ गई. स्थानीय राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया.

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के कोटद्वार (Kotdwar) में आफत की बारिश (Rainfall) से तबाही मची हुई है. नदी नालों का रौद्र रूप लोगों को डरा रहा है. कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. प्रशासन लोगों को उफनते नदी नालों के पास जाने से मना कर रहा है. लोग प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर हादसों को न्योता दे रहे हैं. एक कार बरसाती नाले की चपेट में अचानक आ गई. देखते-देखते कार पानी की धार में बहने लगी. स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया.

बरसाती नाले की तेज धार में बह गई कार

कार को पानी की तेज लहरों में बहने से बचाया नहीं जा सका. अभी साफ नहीं हुआ है कि कार में कोई सवार था या नहीं. पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया जिले में कई जगह पर बरसाती नालों के पास बैरियर लगाकर आवाजाही को रोका गया है. उन्होंने कहा कि समझाने के बावजूद लोग हादसे वाली जगहों पर जाने से बाज नहीं आते हैं. उन्होंने बताया कि बरसाती नाले के पास पुलिस को तैनात किया गया है. सैलाब की आशंका को देखते हुए लोगों को आने जाने से रोका जा रहा है.

बैरियर लगाकर रोकी जा रही आवाजाही

बारिश थमने के बाद बरसाती नाले से पानी उतरने की उम्मीद है. बरसाती नाले का जलस्तर कम होने के बाद आवाजाही शुरू कर दी जाएगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर लोगों को सचेत रहने के लिए कहा था. लोगों को कहा था कि नदी नालों के पास जाने से पहले सावधानी बरतें. जलस्तर का अंदाजा करने के बाद गाड़ी को पानी में उतारें. वरना जान और माल को नुकसान पहुंच सकता है. जिला प्रशासन सैलाब के खतरे को देखते हुए मुस्तैद है. मौसम के पल-पल का अपडेट लिया जा रहा है. 

BJP Leader Murder Case: अनुज चौधरी हत्याकांड के तीन आरोपी नहीं पहुंच सके कोर्ट, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget