एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election Voting: उत्तराखंड में वोटिंग के मामले में पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं, जानिए- कितने फीसद ने किया मतदान

Uttarakhand Voting: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. इस बार वोटिंग के मामले में महिलाएं पुरुषों पर ज्यादा भारी पड़ी.

Uttarakhand Voting Percentage: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. 14 फरवरी को प्रदेश भर में सभी सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. इन चुनावों में कुल 65.37 फीसदी लोगों ने मतदान किया. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार चुनावों में महिलाएं पुरुषों पर ज्यादा भारी पड़ी. अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने वोटिंग में ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के मुताबिक 14 फरवरी को राज्यभर में कुल 65.37 फीसदी पोलिंग हुई, जिनमें 62.60 फीसद पुरुषों ने मतदान किया जबकि महिलाएं ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकलकर आईं और 67.20 फीसदी  महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पुरुषों के मुकाबले 4.60 फीसद महिलाओं ने ज्यादा वोट डाला. हालांकि इस बार 2017 के मुकाबले वोटिंग कम हुई.

उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

उत्तराखंड में सत्ताधारी बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है. चुनाव के बाद से बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. जहां कांग्रेस की तरफ से हरीश रावत का कहना है कि इस बार जनता ने बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान होकर बदलाव का मन बनाया है तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि हरीश रावत मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं.

10 मार्च को आएंगे नतीजे

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं, जिनपर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. जनता अपना फैसला दे चुकी है जो अब ईवीएम में कैद हो गया है अब राज्य में किसकी सरकार बनेगी और किसके दावे हवा हो जाएंगे इसका पता तो 10 मार्च को ही लगेगा, जब इन चुनावों को परिणाम आएगा.

ये भी पढे़ं-

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- मैंने गरीबी के भाषण नहीं सुने, गरीबी में जिंदगी गुजारकर आया हूं

शाहजहां के उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार मुफ्त, असल कब्र तक जाने की इजाजत होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget