एक्सप्लोरर

Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कोटद्वार में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

Kotdwar: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कोटद्वार (Kotdwar) विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की. इसके अलावा क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली.

किसके साथ की बैठक
लैंसडौन वन प्रभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वन, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, पुलिस प्रशासन, श्रम, पेयजल निगम, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग से बेस हॉस्पिटल की समस्याओं के बारे में जाना. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई कि क्यों बेस हॉस्पिटल रेफरल सेंटर की भांति कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि बेस हॉस्पिटल में जो भी समस्याएं हैं अधिकारी उन्हें अवगत करें.

Kaushambi News: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद कार्रवाई से बचने के लिए अस्पताल से भागा पति, सड़क हादसे में मौत

क्या क्या ली जानकारी
इसी क्रम विधानसभा अध्यक्ष में वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से फसलों एवं आमजन के बचाव एवं मुआवजा संबंधित विषय पर जानकारी ली. उद्यान विभाग के अधिकारियों से लोगों को दी जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली. पुलिस प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत रखने एवं महिलाओं सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही. श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को बांटे जा रहे किट्स के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अवैध खनन को रोकने की भी बात कही.

क्या दिया निर्देश
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन को प्रभावी बनाए. पात्र व्यक्तियों को योजना का पूरा लाभ मिले यह सुनिश्चित करें. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप जमीनी स्तर पर योजनाएं सुचारू तरीके से चलाई जाए. सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ हो, यह सबका प्रयास होना चाहिए. उन्होंने कहा की जनता को काफी अपेक्षाएं होती है. जन अपेक्षाओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य प्रणाली के सरलीकरण एवं समस्याओं के समाधान की भावना के साथ ही यदि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. जिससे जनता में सरकार के प्रति और भी अधिक विश्वास का भाव जागृत होगा.

ये भी पढ़ें-

Gorakhpur Crime News: गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना के आरोपी को कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget