एक्सप्लोरर

Uttarakhand: शहरी विकास मंत्री भी गन्ना मंत्री की राह, जहां भ्रष्टाचार किया वहीं दी अफसर को पोस्टिंग

Dehradun News: पुष्कर सिंह धामी सरकार जैसे-जैसे चुनाव की तरफ बढ़ रही है वैसे-वैसे सरकार के सिपहसालार मुश्किलें खड़ी करते जा रहे हैं. अफसर को जहां भ्रष्टाचार किया वहीं पोस्टिंग दी गई है.

Uttarakhand News: भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोपों में घिरे हकीमों को संरक्षण देने के मामले में अब शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) भी गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद (Yatishwaranand) की राह पर चले. यूं भी कह सकते हैं कि भगत एक कदम आगे निकल गए हैं यतीश्वरानंद से. गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में विगत 20 जुलाई को रुड़की से सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को शहरी विकास निदेशालय से अटैच करके निलंबित किया था. उन्हें आनन फानन में बहाल कर उसी निगम में उसी पद पर तैनाती दे दी गयी जहां से गंभीर आरोपों के चलते हटाया गया था. भट्ट की एक जांच निदेशालय स्तर से हो रही है और एक जिलाधिकारी हरिद्वार कर रहे हैं. लेकिन उनकी ताजपोशी उसी जगह करने के निर्णय ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मिटाने के दावों की कलई खोल कर रख दी.

राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार जैसे-जैसे चुनाव की तरफ बढ़ रही है वैसे-वैसे सरकार के सिपहसालार मुश्किलें खड़ी करते जा रहे हैं. पिछले सप्ताह गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पहले विभाग के अफसर आरके सेठ को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड किया और फिर जांच पूरी हुए बगैर उन्हें प्रमोट करके सितारगंज चीनी मिल का महाप्रबंधक बना दिया गया. इससे सरकार की खूब किरकिरी हुई लेकिन फैसला वापस नहीं हुआ. अब शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने इससे भी बढ़कर कारनामा किया. रुड़की नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में हटा कर निदेशालय से अटैच कर दिया गया. लेकिन महीने भर तक ज्वाइन नहीं करने और कोई सूचना भी नहीं देने के चलते भट्ट को सस्पेंड कर दिया गया. लेकिन विगत दिवस अचानक भट्ट की फाइल दौड़ी और उन्हें बहाल करके उसी निगम में उसी पद पर पोस्टिंग दे दी जहां उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिनकी जांच अभी विचाराधीन है.

ये है पूरा मामला 

- सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट
- 20 जुलाई को रुड़की से शहरी विकास निदेशालय में सम्बद्ध किया गया मंत्री के आदेश पर 
- एक महीना चार दिन तक ज्वाइनिंग नहीं दी 
- 24 अगस्त को मंत्री के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया 
- जांच अधिकारी संयुक्त निदेशक को बनाया गया 
- 3 सितम्बर को अचानक बहाल कर दिया गया
- निदेशक ने बगैर शासन की अनुमति के बहाल किया
- 28 सितम्बर को रुड़की में सहायक नगर आयुक्त बना दिया गया जहां भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे

खास बात 

- सस्पेंड होने की जांच संयुक्त निदेशक, शहरी निदेशालय कर रहे हैं 
- डीएम हरिद्वार भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे हैं
- दोनों जांच लंबित है.

यह भी पढ़ें-

UP IAS Viral Video case: धर्मांतरण के आरोपों से घिरे IAS के बचाव में आए ओवैसी, कहा- धर्म के आधार पर निशाना बनाया जा रहा

UP Election 2022: यूपी में JDU लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पार्टी को BJP से गठबंधन की उम्मीद, नीतीश कुमार करेंगे रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget