एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar Murder Case: 11 साल बाद हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में भाई बना जान का दुश्मन

Murder Case: रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 11 साल पहले हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. युवक का हत्यारा सौतेला भाई ही निकला. संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था.

Murder Case in Udham Singh Nagar: रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 11 साल पहले हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. युवक का हत्यारा सौतेला भाई ही निकला. संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था. युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सौतेले भाई छुटकन साहनी उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया है. उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के शव को नाले में फेंक दिया था. उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी मोनू साहनी मजदूरी किया करता था.

11 साल बाद हत्याकांड का खुलासा

2011 में पत्नी कृष्णा देवी ने मोनू साहनी की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र पुलिस को देते हुए बताया था कि पति कहीं लापता हो गया है. पुलिस ने युवक की काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिल सका. आखिराकर कोतवाली पुलिस ने मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय के सामने पेश कर दी. लेकिन पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर पत्नी कृष्णा देवी ने आपत्ति जताते हुए दोबारा जांच की मांग की. पुलिस ने फिर से एक बार मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या कर दी गई है.

Uttarakhand: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर बिरही और कोडिया के बीच लैंडस्लाइड, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

पिता की संपत्ति बनी हत्या का कारण

कोतवाली पुलिस ने मामले में युवक के सौतेले भाई छुटकन साहनी उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि कृष्णा देवी ने देवर छुटकन साहनी पर पति की हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने छुटकन साहनी उर्फ छोटे को आज 11 साल बाद गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ करने पर सनसनीखेज खुलासा किया. उसने बताया कि भाई की हत्या पत्थर से कुचल कर कर दी थी और शव को कट्टे में भरकर रुद्रपुर बस स्टैंड के पास बने बड़े नाले में फेंक दिया था.

Char Dham Yatra के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित, जानें- किस धाम पर कितने श्रद्धालु जा सकेंगे

पुलिस को कुछ दिन बाद कट्टे में भरा शव बरामद हुआ. शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली. पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था. अब पुलिस ने आरोपी छुटकन साहनी को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. उसने बताया कि भाई की हत्या पैतृक संपत्ति विवाद में की थी. 11 साल बाद हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का नगद इनाम दिया है और डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने भी 20 हजार देने की घोषणा की है. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget