एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

Udham Singh Nagar Police: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में बाइकसवार नक़ाबपोश बदमाशों ने पूर्व कांग्रेस चेयरमैन और यूथ कांग्रेस नेता फ़ायरिंग कर दी, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि उनके अंदर अब पुलिस और कानून का खौफ भी पूरी तरह से खत्म हो चुका है. ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय रुद्रपुर में देखने को मिला जब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गदरपुर के पूर्व चैयरमेन के बेटे और यूथ कांग्रेस के नेता पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए. इस फायरिंग में यूथ कांग्रेस के नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में गांधी मैदान के पास इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. जहां गुरुवार की शाम को गदरपुर के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेसी नेता अनिल सिंह के बेटे प्रशांत सिंह खड़े हुए थे. तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने प्रशांत पर फायरिंग शुरू कर दी. 

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
बदमाशों को देखते हुए प्रशांत ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए दूसरी फायर भी झोंक दी और फरार हो गए. सरेआम गोलियों की आवाज़ सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. जहां खून से लथपथ प्रशांत पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. 

प्रशांत की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आनन-फ़ानन में उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रशांत का उपचार चल रहा है. वहीं घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको लेकर स्थानीय लोगों पुलिस की कार्यप्रणाली सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं. ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़ित गदरपुर के रहने वाले हैं, हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है,जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इनपुट- वेद प्रकाश यादव

उपचुनाव में मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को सपा दे सकती है टिकट, कटेहरी सीट से ये नाम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget