एक्सप्लोरर

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े पर तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र रावत में खींचतान, जानें- क्या है मामला

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि करोना जांच का मामला बड़ा मामला है और यह सीधे-सीधे लोगों के जीवन से खिलवाड़ है. वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह मामला उनके समय का नहीं है.

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेले में कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े की न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने तत्काल जांच का आदेश देकर अच्छा कार्य किया है. लेकिन जांच पारदर्शी हो उसके लिए न्यायिक जांच होनी बहुत जरूरी है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि करोना जांच का मामला बड़ा मामला है और यह सीधे-सीधे लोगों के जीवन से खिलवाड़ है. देखा जाना चाहिए इसमें चाहे कोई छोटा हो या बड़ा अधिकारी हो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने झाड़ा पल्ला

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जब इस फर्जीवाड़े की बाबत पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह मामला उनके समय का नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने इसकी जांच बैठा दी है. तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ''मैं मार्च में आया हूं और ये मामला बहुत पुराना है. हमें इसकी जानकारी मिली, मैंने आते ही इसपर जांच कराई. हम चाहते हैं कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. दोषी के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होगी.''

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मामला बीजेपी सरकार का है. ऐसे में उसे किसी पद पर बैठे व्यक्ति के नाम से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्होंने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों पर कारवाही की थी, तो तीरथ सरकार क्यों नहीं कर सकती.

क्या है मामला?

हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान निजी लैब द्वारा फर्जी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक निजी लैब ने टेस्ट की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए फर्जी आधार कार्ड जमा कर टेस्ट किए. इस प्राइवेट लैब द्वारा एक ही फोन नंबर को कई श्रद्धालुओं की जांच रिपोर्ट में डाला गया है. कई जांच रिपोर्ट में एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. वहीं एक ही घर से सैकड़ों लोगो की जांच का मामला सामने आया है.

ऐसे हुआ खुलासा

मामले का पता तब चला जब प्राइवेट लैब ने पंजाब के एक युवक को कोरोना की रिपोर्ट एसएमएस कर दी. युवक ना तो हरिद्वार कुंभ मेले में शिरकत करने पहुंचा था और ना ही उसने कोविड टेस्ट कराया था. युवक द्वारा इस मामले की शिकायत इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से की गई जिसके बाद आईसीएमआर ने जांच के निर्देश जारी किए गए थे.

यह भी पढ़ें:

UP Board Result: 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रमोट करने का फॉर्मूला तय, इस तरह मिलेंगे नंबर

महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी का निशाना, कहा- जनता अपना पेट काट रही, मोदी सरकार जेब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget