एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में बदरी-केदार और कार्तिक स्वामी यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए पैकेज की शुरूआत की गई है. इसमें यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न सेवाएं शामिल हैं.

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने बदरीनाथ, केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और योग नगरी ऋषिकेश की यात्रा के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है. इस पहल के तहत मुंबई से तीन अक्टूबर को 'बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस' ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे.

परिषद के निदेशक सुमित पंत ने जानकारी दी कि पैकेज में श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न सेवाएं शामिल की गई हैं. पैकेज में केदारनाथ के लिए हेली सेवा, ठहरने के लिए उचित व्यवस्था, भोजन और बस की सुविधाएं भी सम्मिलित की गई हैं. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थलों की ओर आकर्षित करना है, जिससे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके.

उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलाई जाएगी. जहां से पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाएगा. केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैकेज में केदारनाथ हेली सेवा का किराया शामिल है. स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए प्रति यात्री 56,325 रुपये और डीलक्स श्रेणी के लिए 59,730 रुपये लिया जाएगा. 

पर्यटन विभाग की इस पहल को काफी अहम माना जा रहा है. इससे राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा. बदरीनाथ और केदारनाथ धाम हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में से हैं. जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं. हालांकि, सरकार द्वारा दी गई इस नई यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को और भी सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलेगा.

खास पैकेज की शुरुआत 
इस पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु न केवल प्रमुख तीर्थ स्थलों का दौरा कर सकेंगे, बल्कि योग और अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश में भी समय बिता सकेंगे. यहां के आश्रमों में योग और ध्यान का अभ्यास कर पर्यटक अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं. इसके अलावा, गंगा नदी के किनारे ध्यान और आरती का अनुभव उनकी यात्रा को और भी यादगार बनाएगा.

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की यह पहल राज्य के पर्यटन क्षेत्र को और सशक्त बनाएगी और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगी. यह पैकेज न केवल धार्मिक यात्रियों के लिए बल्कि उन पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य, योग और आध्यात्मिकता का अनुभव करना चाहते हैं.

'चीखने के आवाजें, धूल से भर गया था आसमान...', चश्मदीदों ने बताई मेरठ हादसे की खौफनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget