एक्सप्लोरर

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत

Uttarakhand Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी में हुए इस हादसे को लेकर नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है, उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. टिहरी जिले में यमुना पुल के पास एक कार खाई में गिरी, जिसके बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया. 

पुलिस थाना कैम्पटी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि यमुना पुल के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है. इस सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि अल्टो कार (UK07 9607) में 6 लोग सवार थे जो उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में गाड़ी सहित गिर गए. 

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल खाई में रस्सी द्वारा उतरा गया, हालांकि कार में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी. SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवों को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.

मरने वालों के नाम और जानकारी

1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी
2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

Lok Sabha Election 2024: अमेठी और रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव? अविनाश पांडे ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget