एक्सप्लोरर

Rudraprayag के लोगों को अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर के अस्पताल, जिले में बन रहा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Rudraprayag News: अब गंभीर बीमारी या फिर इमरजेंसी में दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं भागना पड़ेगा. स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जिले में ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया जा रहा है.

Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में अब गंभीर बीमारी और आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए मैदान के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे. जिले में ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक (Critical Care Block) तैयार होने जा रहा है, जिसमें आधुनिक मशीनों के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे. स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही. स्वास्थ्य मंत्री (Health MInister) ने बताया कि 23 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में 50 बेड की विशेष सेल तैयार की जाएगी. उन्होंने जिले में वार्ड बाॅय के रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से बिना देरी के भरने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की. इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर धन सिंह रावत ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में 20 करोड़ की लागत से तैयार होने जा रहे नर्सिंग काॅलेज का भूमि पूजन एक माह के अंतर्गत हो जाएगा. बैठक में उन्होंने जिले में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बाॅय समेत अन्य स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी भी ली.

काम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई

धन सिंह रावत ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किसी भी हाल में जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में हर समय दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने एवं निजी केमिस्टों से मरीजों को दवाई खरीद करवाए जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए और काम में कोताही बरत रहे या समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले, या फिर ऐसे डॉक्टर जो ज्वाइनिंग के बाद भी अस्पतालों में नहीं पहुंच रहे हैं उनकी सूची तैयारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में चल रही 108 सेवाओं एवं खुशियों की सवारी वाहनों में कोई खराबी आने पर तीन दिनों के भीतर वाहन ठीक न कराने की स्थिति में संबंधित कंपनी के भुगतान पर रोक लगाने को भी कहा.  

Uttarakhand: कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर लगा 10 लाख रुपये के घोटाले का आरोप, जांच के मिले आदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त जांच योजना का लाभ 25 हजार से अधिक व्यक्ति उठा चुके हैं. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त कराया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार करने का प्रस्ताव भी मंत्री को दिया. मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री डाॅ रावत ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए. इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय व कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित भी किए. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget