एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, CM धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Kanwar Yatra 2022: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाई लेवल मीटिंग की और तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर सीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रही हरिद्वार (Haridwar) में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज हाई लेवल मीटिंग की. मेला भवन में हुई इस मीटिंग में हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj), डीजीपी अशोक कुमार समेत सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. सीएम ने सभी अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा में आने वाले किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. ट्रैफिक प्लान (Traffic Route) से लेकर यात्रियों के ठहरने और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर कर ली जाएं. 

दो साल बाद हो रही है कांवड़ यात्रा
सावन के महीने में हरिद्वार में सबसे ज्यादा चहल-पहल रहती है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है, और इस महीने में तमाम शिवभक्त मां गंगा का जल लेने पहुंचते हैं. इस गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और उसी दिन से कावड़ यात्रा शुरू हो जाएगी. यात्रा को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन समेत सरकार तैयारियों में जुटी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कावड़ यात्रा की फीडबैक ले रहे हैं. सीएम ने साफ कहा है कि 2 साल बाद कावड़ यात्रा हो रही है और इस बार यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है इसलिए तैयारी बेहतर की जाए. 

3-4 करोड़ कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान

जिला प्रशासन का अनुमान है कि इस बार कावड़ यात्रा में तीन से चार करोड़ शिवभक्त मां गंगा का जल लेने पहुंचेंगे. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बड़े स्तर पर तैयारी करनी होगी. जिसका बड़ा जिम्मा पुलिस का रहेगा,इसलिए पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है. हरिद्वार के बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू और अन्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. अधिकांश शिवभक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से पहुंचते हैं. इसलिए इन हाईवे पर भी ट्रैफिक डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया जा रहा है. 

UP Politics: आशीष पटेल का दावा- कब्जे में लिया गया कृष्णा पटेल का फोन, बेटियों तक से नहीं कराई जा रही बात

कांवड़ियों पर की जाएगी पुष्पवर्षा

उधर सरकार भी कावड़ यात्रियों की स्वागत की बड़ी स्तर पर तैयारी कर रही है. हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि इस बार शिव भक्तों का हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी. उन्होंने सभी कावड़ यात्रियों से अपील की है कि वह सद्भाव और श्रद्धा भाव से मां गंगा का जल लेने पहुंचे. सतपाल महाराज ने बताया कि यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. 

इस बार कावड़ यात्रा सिर्फ शिव भक्तों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है,,बल्कि पर्यटन नगरी हरिद्वार के व्यापारियों के लिए भी संजीवनी साबित होगी. इसीलिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन कावड़ यात्रा को सफल कराने की तैयारी में जुटा हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

Etawah News: दोगुनी उम्र के दूल्हे का रंग देख भड़क गई दुल्हन, भरी बारात में किया शादी से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
Amethi News: बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget