एक्सप्लोरर

16वें वित्त आयोग से हरीश रावत ने की बड़ी मांग, कहा- राज्य को मिले ग्रीन बोनस और वन टाइम ग्रांट

पूर्व सीएम हरीश रावत ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार और वित्त आयोग हिमालयी राज्यों के विशेष योगदान और कठिनाइयों को समझते हुए उनके हक में ठोस निर्णय लेंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने 16वें वित्त आयोग से हिमालयी राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है. रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि उत्तराखंड को ग्रीन बोनस, वन टाइम ग्रांट और विशेष वित्तीय दृष्टिकोण की सख्त आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार आज जब वित्त आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने जा रही है, तो उसे पूरे दम से राज्य के हितों की बात रखनी चाहिए.

हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार और वित्त आयोग को यह समझना होगा कि हिमालयी राज्य, विशेष रूप से उत्तराखंड, देश के पर्यावरण संतुलन के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. राज्य के जंगलों से पूरे देश को ऑक्सीजन मिलती है, जल स्रोतों का संरक्षण होता है, और जैव विविधता बनी रहती है. इसके बावजूद इन राज्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2013-14 में एक हजार करोड़ रुपये की राशि हिमालयी राज्यों के लिए स्वीकृत की थी, जिसे ‘ग्रीन बोनस’ या ‘ऑक्सीजन सर्विसेज’ कहा जा सकता है, लेकिन उसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया.

रावत ने जोर देते हुए कहा कि जब हमसे अपेक्षा की जाती है कि हम जंगलों का आवरण बनाए रखें, तो इसके लिए हमें प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए. ग्रीन बोनस एक ऐसी राशि होनी चाहिए जो राज्यों को इस दिशा में काम करने के लिए उत्साहित करे. जलवायु परिवर्तन के इस दौर में सबसे बड़ा असर पर्वतीय राज्यों पर ही पड़ रहा है. लगातार आपदाएं, भूस्खलन, बादल फटना, बर्फबारी में असामान्यता आदि घटनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था पर भारी असर डालती हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जो मुआवजा नीति है, उसमें सभी राज्यों के लिए एक समान मानक अपनाया गया है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में किसी भी तरह की क्षति की भरपाई करना मैदानी क्षेत्रों की तुलना में तीन से चार गुना अधिक खर्चीला होता है. इसलिए मुआवजा मानकों में बदलाव की आवश्यकता है. उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के लिए विशेष राष्ट्रीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए, जिससे इनकी अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके.

रावत ने जताई वित्तीय स्थिति पर भी चिंता
उन्होंने उत्तराखंड की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताई. रावत ने कहा कि जब राज्य का गठन हुआ, तब उत्तर प्रदेश से वित्तीय घाटा भी साथ में मिला. कांग्रेस सरकार के समय राज्य का कर्ज लगभग 25 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन आज यह कर्ज बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. यह स्थिति चिंताजनक है और इसके लिए केंद्र सरकार को हिमालयी राज्यों की वित्तीय स्थिति को देखते हुए कदम उठाने चाहिए.

हरीश रावत ने वन टाइम ग्रांट की भी मांग की, जिससे उत्तराखंड जैसे राज्यों में जंगली जानवरों से खेती को बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि जंगलों से सटे क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और इससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. खेती करना अब आसान नहीं रह गया है. इसलिए सरकार को चाहिए कि जंगलों की घेराबंदी के लिए एकमुश्त अनुदान राशि राज्य को दी जाए.

रावत ने कहा कि यदि सरकार ऐसी पड़ी-पड़ी जमीन को फिर से कृषि योग्य बनाना चाहती है तो इसके लिए भी वन टाइम ग्रांट की आवश्यकता है, क्योंकि यह काम अत्यधिक धन-साध्य है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया को एक ई-लेटर भेजकर इन सभी सुझावों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget