एक्सप्लोरर

शख्स ने खुद को बताया सीएम योगी का सलाहकार, फर्जी पत्र वायरल होने पर पुलिस का एक्शन, तीन पर केस दर्ज

Dehradun News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करने वाले आरोपी समेत तीन लोगों पर देहरादून पुलिस ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करने वाले आरोपी समेत तीन लोगों पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है. मामला एक फर्जी पत्र को लेकर है, जिसमें यूपी के मुख्य सचिव के हस्ताक्षर कर एक व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने की अनुशंसा की गई थी. यह फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, सहसपुर, देहरादून निवासी नीरज कश्यप पुत्र हुकुम सिंह को सुरक्षा देने के नाम पर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी किया गया था. यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जांच में पाया गया कि पत्र में मुख्य सचिव के हस्ताक्षर और पत्रांक नंबर किसी अन्य आदेश से कॉपी-पेस्ट किए गए थे. एसएसपी देहरादून अजय सिंह को मिली शिकायत के बाद मामले की जांच की गई. पूछताछ में नीरज कश्यप ने खुलासा किया कि यह पत्र उसे देहरादून निवासी पंडित आचार्य उर्फ नागेंद्र ने दिया था.

तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पंडित आचार्य, जो खुद को गोरखनाथ मठ से जुड़ा हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार बताता है, उसने पुलिस को बताया कि यह पत्र उसे लखनऊ निवासी सुधीर मिश्रा ने भेजा था. हालांकि, जांच में पाया गया कि आचार्य पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा और बार-बार भ्रामक जानकारी दे रहा है. एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी नीरज कश्यप, पंडित आचार्य उर्फ नागेंद्र और सुधीर मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पंडित आचार्य ने खुद को गोरखनाथ मठ से जुड़ा होने और मुख्यमंत्री का सलाहकार होने का दावा किया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही, सुधीर मिश्रा की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि फर्जी पत्र के माध्यम से सरकारी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को गुमराह करने की कोशिश की गई है.

जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे का मकसद क्या था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि फर्जीवाड़ा करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी और इस मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम आबादी में 45 साल बाद बंद पड़े मंदिर पर हिंदूवादियों ने की पूजा अर्चना, गंगाजल से किया शुद्धिकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget