एक्सप्लोरर

Uttarakhand: बागेश्वर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से मचा हाहाकार, दो दिन से बनी हुई है किल्लत

Uttarakhand News: वाहन संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की मांग की. जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पेट्रोल की आपूर्ति के लिए ऑयल कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है.

Petrol shortage at pumps in Bageshwar: बागेश्वर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल न मिलने से हाहाकार मच गया है. पिछले दो दिन से नगर में पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है. गुरुवार को एक पंप से पेट्रोल मिला तो पंप पर वाहनों का रेला लग गया. दोपहर में इस पंप पर भी तेल समाप्त हो गया. वहीं, डीजल सभी पंपों पर कम मात्रा में उपलब्ध है. नगर में मंगलवार से पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है. नगर के तीन पंपों के साथ ही बिलौना के पंप पर भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है. वहीं जिले के कुल सात पेट्रोल पंपों में से 2 पर ही पेट्रोल मिल पा रहा है. पेट्रोल न मिलने से चौपहिया वाहन स्वामियों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है.

पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली भारी भीड़

हालात ये हैं कि बुधवार और गुरुवार को मालरोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा था, जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली, पंप के बाहर वाहनों की कतार लग गई. वाहन स्वामियों को पेट्रोल के लिए लाइन लगानी पड़ी. पेट्रोल के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. दोपहर 12 बजे बाद इस पंप पर भी पेट्रोल समाप्त हो गया.  पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान हो गए हैं. वाहन संचालकों ने जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा  कि जिला मुख्यालय में तो कम से कम पेट्रोल की किल्लत नहीं होनी चाहिए.

आपूर्ति के लिए ऑयल कंपनियों से साध रहे संपर्क

वहीं एसडीएम/प्रभारी डीएसओ हरगिरि ने बताया कि बागेश्वर के मालरोड स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की सुबह नौ बजे तीन हजार लीटर पेट्रोल था. बैजनाथ के पंप पर गुरुवार को 6000 लीटर पेट्रोल आ गया था. लगातार ऑयल कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है. पेट्रोल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी. गरुड़ तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप में हल्द्वानी से गुरुवार को 12,000 लीटर ईंधन की आपूर्ति हुई. पंप में पेट्रोल और डीजल मिलने पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली. बैजनाथ पंप में दो दिन पूर्व पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया था. सिटी मजिस्ट्रेट/डीएसओ हर गिरि ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर से 24 घंटे के अंदर बैजनाथ पंप में ईंधन की आपूर्ति के लिए कहा. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पंप में बुधवार को छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल पहुंच गया है. इसके बाद पंप संचालक ने वाहन चालकों को ईंधन वितरित किया.

यह भी पढ़ें:

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने ही मारपीट पर उतारू हुए बीजेपी नेता, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

UP News: योगी सरकार ने की शहरों में हाउस टैक्स बढ़ाने की तैयारी, हर दो साल में बढ़ाया जाएगा टैक्स, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget