एक्सप्लोरर

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने ही मारपीट पर उतारू हुए बीजेपी नेता, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं

Moradabad News: मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के सामने बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए, विवाद इतना बढ़ गया कि वो एक दूसरे को मारने के लिए आगे बढ़ें. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका.

BJP Leader Fight In Front Of Jitin Prasada: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) के सामने ही बीजेपी नेता भिड़ गए. दरअसल योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक के लिए सर्किट हाउस पहुंचे थे. इसी बीच मुरादाबाद शहर के बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता (MLA Ritesh Gupta) और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनमोहन सैनी (Manmohan Saini) के बीच विकास कार्यों को लेकर जोरदार गहमा-गहमी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेता एक दूसरे पर हमला करने के लिए खड़े हो गए. ये पूरा हंगामा मंत्री जी के सामने ही होता रहा. सैनी का आरोप है कि झगड़े के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने सर्किट हाउस के दूसरे कमरे में उन पर हमला किया और जान लेने की कोशिश की. 

जितिन प्रसाद के सामने भिड़े बीजेपी नेता

खबर के मुताबिक जितिन प्रसाद गुरुवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर स्थिति का जायजा लेने के लिए जनप्रितिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था. इस बीच सर्किट हाउस में मनमोहन सैनी और विधायक रितेश गुप्ता के बीच तनातनी हो गई. दोनों तरफ से तकरार के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वो एक दूसरे को मारने के लिए कुर्सी छोड़कर आगे बढ़ने लगे, इसी बीच बीजेपी के दूसरे कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और काफी समझआने की कोशिश की. खुद जितिन प्रसाद को इस विवाद में बोलना पड़ा और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया.

रितेश गुप्ता और मनमोहन सैनी में तकरार

हुआ ये कि इस बैठक में जितिन प्रसाद से सभी का परिचय होने के बाद बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सैनी ने लाइनपार क्षेत्र के कुछ मोहल्लों को नाम लेते हुए इन क्षेत्रों में विकास कराने की बात की. तभी विधायक रितेश गुप्ता ने उन्हें टोक दिया और कहा कि आपकी बात हो गई अब आप बैठ जाइए. बस इसी पर दोनों तरफ से तकरार होने लगी. बात बढ़ी तो रितेश गुप्ता सीट छोड़कर मनमोहन सैनी की तरफ लपके. इस बीच मंच के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया. वहीं मनमोहन सैनी ने भी कुर्सी छोड़ दी वो शांत होने को तैयार नहीं थे. मामला बढ़ता देख जितिन प्रसाद ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराया. 

Prayagraj में कड़े इंतजाम के बीच होगी जुमे की नमाज, प्रशासन ने बनाई 46 संदिग्धों की सूची

मनमोहन सैनी ने लगाया गंभीर आरोप

इस पूरे बवाल के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ मनमोहन सैनी का आरोप है कि इस विवाद के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने सर्किट हाउस के दूसरे कमरे में उन पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से उन्हें मारा-पीटा गया और जान लेने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि वो अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत थाने में करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत की चेतावनी- जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मिले चार गुना मुआवजा नहीं तो...

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget