एक्सप्लोरर

Uttarakhand PCS Officers Transfer: उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 23 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक अनिल गबर्याल अब पौड़ी के अपर जिलाधिकारी बनाए गए हैं. हरिद्वार में तैनात डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्र को उत्तराखंड सूचना आयोग का उप सचिव कार्यभार सौंपा गया है.

Uttarakhand PCS Officers: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के पदभार में बड़ा बदलाव किया है. सोमवार देर रात जारी सूची के अनुसार, 23 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें अपर जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर और नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है. सरकार ने यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है.

पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी पद पर कार्यरत शिव कुमार बरनवाल को बाल संरक्षण आयोग के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है. सूचना आयोग के सचिव पद पर कार्यरत अरविंद कुमार पांडेय को टिहरी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. टिहरी से अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा को देहरादून में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) का दायित्व दिया गया है.

इनका हुआ तबादला
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक पद पर तैनात अनिल गबर्याल अब पौड़ी के अपर जिलाधिकारी बनाए गए हैं. हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल रहे प्यारेलाल शाह को उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी पद पर स्थानांतरित किया गया है. जबकि चंपावत के डिप्टी कलेक्टर सौरभ असवाल को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है.

वहीं हरिद्वार में तैनात डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्र को उत्तराखंड सूचना आयोग का उप सचिव कार्यभार सौंपा गया है. नैनीताल की डिप्टी कलेक्टर रेखा कोहली को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है. नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत राहुल शाह को पिथौरागढ़ भेजा गया है. नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार को बागेश्वर में पदभार ग्रहण करने के लिए भेजा गया है.

बागेश्वर की डिप्टी कलेक्टर मोनिका को चंपावत स्थानांतरित किया गया है. यूएस नगर के डिप्टी कलेक्टर गौरव चटवाल को देहरादून में इसी पद पर भेजा गया है. उत्तरकाशी के डिप्टी कलेक्टर नवाजिश खलिक को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है. पिथौरागढ़ के डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गुनसोला को पौड़ी में स्थानांतरित किया गया है.

UP Weather Update: अगले दो दिनों तक यूपी में कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इनकी भी बदली जिम्मेदारी
इसके अलावा रुड़की के नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है. यूएस नगर के डिप्टी कलेक्टर राकेश तिवारी को नगर आयुक्त रुड़की का कार्यभार दिया गया है. टिहरी की डिप्टी कलेक्टर सोनिया पंत को उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक पद पर तैनात किया गया है.

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी. अधिकारियों की नई तैनाती से स्थानीय समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी. विशेष रूप से बाल संरक्षण आयोग, सूचना आयोग, और उत्तराखंड परिवहन निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. 

उत्तराखंड में हुए इन तबादलों को शासन के सुशासन और सुधार प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है. इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget