एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण की वोटिंग कल, संवेदनशील इलाकों में सैटेलाइट फोन से निगरानी, प्रशासन अलर्ट मोड में

Dehradun News:राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने मंगलवार को सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के लिए अलर्ट जारी किया और वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, 24 जुलाई को होने जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस बार दूरसंचार कनेक्टिविटी से वंचित क्षेत्रों में पुलिस वायरलेस और सेटेलाइट फोन का उपयोग सुनिश्चित किया गया है.

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने मंगलवार को सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के लिए अलर्ट जारी किया और वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया.

चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन, और आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. उन्होंने साफ निर्देश दिए कि चुनाव अवधि के दौरान सभी नोडल अधिकारी 24 घंटे कंट्रोल रूम में मौजूद रहें और किसी भी सूचना के तुरंत निपटारे के लिए टीम तैयार रखें. साथ ही, अगर कहीं सड़क बाधित होती है, तो लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को इसे न्यूनतम समय में ठीक करने का आदेश दिया गया है.

संचार और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

सुशील कुमार ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचें और संचार व्यवस्था बाधारहित रहे. दूरसंचार कनेक्टिविटी नहीं होने वाले क्षेत्रों में पुलिस वायरलेस और सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि कम्युनिकेशन में कोई रुकावट न आए. जिला अधिकारियों को भी मतदान के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मौसम चेतावनी और आपदा प्रबंधन

वहीं उधर मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जोर देकर कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की बड़ी घटना न होने पाए और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो.

मतदान का शेड्यूल

पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को मुख्य रूप से गढ़वाल क्षेत्र में होगा, जिसमें 49 विकासखंड शामिल हैं. दूसरा चरण 28 जुलाई  को कुमाऊं क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 40 विकासखंड शामिल होंगे. मतगणना 31 जुलाई से शुरू होगी. इस चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य के 66,418 पदों के लिए 47.77 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget