एक्सप्लोरर

रुड़की में चंदा एकत्रित करते पकड़े गए दो संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस, रोहिंग्या होने का शक

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों व्यक्ति रुड़की में एक रात के लिए एक सराय में ठहरे थे. इसके बाद वे 19 मार्च को अमरोहा (उत्तर प्रदेश) चले गए.

Uttarakhand News: रुड़की में पहली बार दो रोहिंग्या मुसलमानों के ठहरने और चंदा एकत्रित करने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि 17 मार्च को बादशाह चौक के पास दो संदिग्ध व्यक्ति लोगों से चंदा मांग रहे थे. उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस और एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की. जांच में सामने आया कि वे रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जो हैदराबाद से रुड़की पहुंचे थे. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद तारिस और शाबिर अहमद बताया. उनके पास संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी शरणार्थी कार्ड भी मिले, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे विभिन्न इलाकों में घूमकर चंदा एकत्रित करने का काम करते हैं.

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों व्यक्ति रुड़की में एक रात के लिए एक सराय में ठहरे थे. इसके बाद वे 19 मार्च को अमरोहा (उत्तर प्रदेश) चले गए. स्थानीय पुलिस ने अमरोहा पुलिस से संपर्क कर उनके बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस अमरोहा में उनकी गतिविधियों और उनके संपर्कों की जांच में जुटी है.

पुलिस ने उस सराय मालिक से भी पूछताछ की, जहां दोनों ने रात बिताई थी. जांच में यह देखा गया कि क्या सराय मालिक ने ठहरने के दौरान उनकी आईडी ली थी या नहीं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों संदिग्धों का किसी संदिग्ध संगठन या व्यक्ति से कोई संपर्क था.

गौरतलब है कि रुड़की और आसपास का क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता है. यहां पहले भी बम ब्लास्ट और कई बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हाल ही में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी भी मिली थी. इसके अलावा, कुछ दिनों पहले बूचड़ी ढंडेरा रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी पर एक गैस सिलेंडर मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था. ऐसे में रोहिंग्या मुसलमानों का इस क्षेत्र में पहुंचना सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है.

स्थानीय प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी
मामला संवेदनशील होने के कारण खुफिया विभाग भी अपने स्तर पर जांच में जुट गया है. पुलिस दोनों संदिग्धों के संपर्क सूत्रों और उनके सफर की पूरी जानकारी खंगाल रही है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा, "यह मामला खुफिया विभाग से जुड़ा है. वे अपने स्तर से जांच कर रहे हैं. यदि पुलिस को कोई ठोस जानकारी मिलती है तो मामले में विस्तृत जांच की जाएगी.

महेंद्र भट्ट पर हरक सिंह रावत का तीखा हमला, कहा- 'बंदर के सिर पर टोपी रख दो तो वो नाचने लगता है'

पुलिस को आशंका है कि चंदा एकत्रित करने की आड़ में कोई बड़ी साजिश हो सकती है. इसके चलते दोनों संदिग्धों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है. पुलिस की नजर इस बात पर भी है कि दोनों रोहिंग्या अमरोहा के बाद कहां जाएंगे और किन लोगों से मिलेंगे.

रुड़की जैसे संवेदनशील क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों का आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है. पुलिस और खुफिया विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget