एक्सप्लोरर

Pauri News: रेप के मामले में दो सगे भाइयों को हुई सजा, अदालत ने सुनाई 20-20 साल की कैद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ चार वर्ष पहले हुए रेप के एक मामले में स्थानिय अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बीस-बीस साल की सजा सुनाई है.

Uttarakhand News: स्थानीय अदालत ने सोमवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ चार वर्ष पहले हुए रेप के एक मामले में दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बीस-बीस साल की सजा सुनाई. पौड़ी के विशेष सत्र न्यायधीश (पॉक्सो) आशीष नेता ने कारावास के अतिरिक्त एक दोषी पर 50 हजार रुपये और दूसरे पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया. जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

नाबालिग का स्वास्थ्य खराब होने के बाद परिजनों ने कराई जांच
पौड़ी के विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) विजेंद्र सिंह रावत ने यहां बताया कि मामला धुमाकोट क्षेत्र के एक गांव का है जहां 2018 में एक नाबालिग लडकी का स्वास्थ्य खराब होने पर उसके परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए. वहां उन्हें पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मनोज के घर टीवी देखने गई थी, उसी दौरान उसके साथ बलात्कार किया. उसके बयान के आधार पर थाने की महिला उपनिरीक्षक ने आरोपी मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

दोनों भाइयों ने किया रेप
पुलिस ने जब मनोज का डीएनए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा तो वहां से मिली रिपोर्ट में वह बच्चे का जैविक पिता नहीं पाया गया लेकिन उसमें विशेषज्ञों ने यह राय प्रकट की कि बच्चे का जैविक पिता आरोपी के वंश क्रम में हो सकता है. इसके बाद पुलिस ने मनोज के 10 परिजनों का डीएनए नमूने लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जहां मनोज के भाई भरत सिंह का बच्चे के डीएनए से मिलान हो गया. इसके बाद पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया कि मनोज के साथ ही उसके भाई भरत ने भी उसके साथ रेप किया था.

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ धाम में दो तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 51 लोग गंवा चुके हैं जान

दोनों आरोपियों को हुई 20 साल की जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसी दौरान नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र अदालत ने मनोज को पॉक्सो कानून के तहत दोषी पाते हुए 20 साल का कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया और भरत सिंह को 20 साल का कारावास और 75 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand News: दो सड़क हादसों में पत्रकार सहित तीन लोगों की हुई मौत, ITBP के जवानों ने 15 लोगों को किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget