एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर खटीमा में शुरू होगी जंगल सफारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड के रामनगर कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर सीमांत खटीमा के सुरई वन रेंज में भी जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी कल इसका शुभारंभ करेंगे.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा के नेपाल सीमा से लगे सुरई वन रेंज में जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है. सीएम धामी के निर्देशों पर इस जंगल सफारी की तैयारियां जहां कुछ महीने पहले वन अधिकारियों ने शुरू कर दी थी. वहीं अब जंगल सफारी के ट्रैक को तैयार कर 18 दिसंबर को इसकी शुरुआत होने जा रही है.

सीएम पुष्कर धामी करेंगे शुभारंभ
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 दिसंबर यानि कल खटीमा पहुंचकर रामनगर की तर्ज पर सुरई वन रेंज में भी जंगल सफारी का शुभारंभ करेंगे. प्रकृति का अपार सौंदर्य लिए शारदा नदी के किनारे बसे इस मनोहारी जंगल में टाइगर, लेपर्ड, भालू, हिरन, अजगर, क्रोकोडाइल, मोर सहित हजारों किस्म की चिड़ियों के दीदार हो सकेंगे. पर्यटकों के लिए ये जंगल सफारी काफी खास होगी.

जिप्सी से पर्यटक कर पाएंगे दीदार
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ खटीमा शिवराज चंद के निर्देशन पर रेंजर सुधीर कुमार व डिप्टी रेंजर सतीश रेखाडी द्वारा जंगल सफारी के लिए जंगल ट्रैक को तैयार कर दिया गया है. एसडीओ शिवराज चंद के अनुसार 18 दिसंबर को जहां जंगल सफारी का शुभारंभ होगा. वहीं यहां आने वाले पर्यटकों को जिप्सी के जरिए चार से पांच घंटे की सफारी जंगल में कराई जाएगी. साथ ही सुरई गेस्ट हाउस परिसर में टेंट कॉलोनी भी बनाई जा रही है. जिसमें बाहर से आने वाले वाइल्ड लाइफ के शौकीन रुक कर जंगल की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं.

40 किलोमीटर होगा ट्रैक
खटीमा के सुरई वन रेंज में वन विभाग द्वारा जहां 40 किलोमीटर का ट्रैक जंगल सफारी के लिए बनाया गया है. वहीं इस ट्रैक में जिप्सी के जरिए से बाहर से आने वाले पर्यटक जंगल का दीदार कर सकेंगे. साथ ही सुरई वन रेंज से लगे 100 साल पुराने शारदा कैनाल नहर के किनारे-किनारे बने इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का भी पर्यटक आनंद उठा सकेंगे. वन विभाग द्वारा जंगल सफारी की सभी तैयारी कर ली गई है.

खटीमा की होगी अलग पहचान
बताया जा रहा है कि ये जंगल सफारी सीएम पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वहीं दावा है कि इस जंगल सफारी से स्थानीय लोगों को काफी रोजगार भी मिलेगा. साथ ही रामनगर की तर्ज पर खटीमा भी पर्यटन के मानचित्र पर एक अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेगा.

ये भी पढ़ें

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी में स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल, इस परेशानी से जूझ रहे स्थानिय लोग

Uttarakhand News: घरवालों ने किया समलैंगिक युवकों की शादी का विरोध, अब हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget