एक्सप्लोरर

रुद्रपुर में आंबेडकर प्रतिमा का अपमान, धरना प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और एसडीएम मनीष बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की.

शहर के मुख्य बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई असम्मानजनक हरकत से आंबेडकरवादी संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर टायर डाल दिए, जिससे नाराज होकर बड़ी संख्या में लोग आंबेडकर पार्क में इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने किया.

जानकारी मिलते ही कोतवाल मनोज रतूड़ी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

फिलहाल पुलिस ने प्रतिमा को सफेद चादर से ढक दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. वहीं, पूर्व मेयर रामपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और एसडीएम मनीष बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की. उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन प्रदर्शनकारी तब तक धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हैं जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता.

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान पर भड़के जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माफी की मांग

रामपाल सिंह ने कहा कि यह कृत्य सिर्फ डॉ. आंबेडकर नहीं बल्कि संविधान और दलित समाज का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.

मामले को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget