एक्सप्लोरर

DIG Manu Maharaj: रियल लाइफ सिंघम हैं आईटीबीपी डीआईजी मनु महाराज, कभी कंधे पर एके-47 लेकर निकल पड़े थे

DIG Manu Maharaj: उत्तराखंड में आईटीबीपी डीआईजी मनु महाराज अपने दबंग अंदाज के लिए बेहद मशहूर रहे हैं. बिहार में पोस्टिंग के दौरान अपराधी उनके नाम से ही खौफ खाते थे.

DIG Manu Maharaj: फिल्मों में पुलिस अफसरों के 'सिंघम' अवतार को तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन आज हम आपको असल जिंदगी के सिंघम आईपीएस अफसर मनु महाराज (Manu Maharaj) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बिहार के सुपर कॉप के नाम से भी जाना जाता है. मनु महाराज बिहार कैडर के 2005 बैच के अफसर हैं. 7 साल पटना में एसएसपी रहने के बाद मनु महाराज इन दिनों उत्तराखंड में बतौर डीआईजी आईटीबीपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं. 
 
रियल लाइफ सिंघम हैं डीआईजी मनु महाराज
मनु महाराज उत्तराखंड में आइटीबीपी के डीआईजी हैं. जिनके अंदर 5 बटालियन आती हैं, जिसमे हर्षिल और जोशीमठ है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर  मनु महाराज उत्तराखंड में डीआईजी आईटीबीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. मनु महाराज की दिलेरी अपराधियों के पसीने छुड़ा देती है. कहते हैं बहुत कम उम्र से ही उनसे में अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का जज्बा आ गया था. उनकी बहादुरी के तमाम ऐसे किस्से हैं जो किसी को भी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देंगे. 

मनु महाराज के नाम से कांपते हैं अपराधी
मनु महाराज के नाम से न सिर्फ अपराधी थर-थर कांपते हैं बल्कि पुलिसवाले भी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाते हैं. जब उनकी तैनाती बिहार में थी तो उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार की भी गिरफ्तारी की थी. जब तक वो बिहार में रहे सीएम नीतीश कुमार के बेहद विश्वसनीय अफसरों में गिने जाते थे. राज्य में जहां कहीं भी कानून व्यवस्था बिगड़ती हैं तो मनु महाराज की वहां पोस्टिंग कर दी जाती हैं.
 
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट मनु महाराज अपने किसी भी ऑपरेशन में टीम को खुद लीड करते है. उनके इसी निर्भीक अंदाज के कारण वे लोगों में सिंघम नाम से मशहूर हैं. पटना में एसएसपी रहने के दौरान उन्होंने गैंगवार से निपटने के लिए खुद ही अपने हाथों में एके-47 उठा ली थी और मौके पर पहुंच गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं. यही नहीं जब वो गया जिले में तैनात थे तो उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन को अंजाम दिया. उनके इस दबंग अंदाज को देखकर युवाओं में उन्हें लेकर काफी क्रेज रहा है. 
 
उत्तराखंड में अलग तरह की चुनौतियां
मनु महाराज की तैनाती इन दिनों उत्तराखंड में हैं. ये एक ऐसा राज्य है जिसकी सीमाएं चीन और नेपाल से लगती है ऐसे में उनके सामने दोनों देशों से लगने वाले सीमा क्षेत्र को लेकर बड़ी चुनौतियां हैं. चीन के साथ तो भारत के पहले से ही रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं पिछले कुछ दिनों में नेपाल ने भी भारत को आंख दिखाने की कोशिश की है. ऐसे में सीमाओं की सुरक्षा करना और भी अहम हो जाता है. 
 
डीआईजी मनु महाराज का कहना है कि हमारे जवान अलर्ट है, तैयार है, और युद्ध भी हो जाए तो भी वो हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. आईटीबीपी में हिमवीर हो या हिम वीरांगनाएं  दुश्मन अगर आंख दिखाएगा तो उसको उसी अंदाज में जवाब देने के लिए तैयार हैं. चीन और नेपाल सीमा से लगी उत्तराखंड सीमा पर मनु महाराज की निगरानी में हिमवीर काम कर रहे है. महाराज का कहना है कि दुश्मन को उसी के अंदाज में जवाब देने की हिम्मत आईटीबीपी रखती है. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget