एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के कोटाबाग में नाला पार करते समय बड़ा हादसा, कार समेत 3 लोग बहे और एक लापता

Nainital News: कालाढूंगी पुलिस, एसडीआरएफ, और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि अंधेरा और तेज बहाव के कारण दीपक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब बरसाती नाले को पार करने की कोशिश में एक बुलेरो वाहन तेज बहाव में बह गया. वाहन में सवार तीन में से एक युवक लापता हो गया है, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया.

घटना रात करीब 11:30 बजे की है. कोटाबाग से पतालिया को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित गुरणि नाला बारिश के चलते उफान पर था. बोलेरो सवार तीन लोगों ने जोखिम लेकर नाला पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में वाहन बह गया.

कार सवार युवकों की हुई पहचान

गाड़ी में सवार तीनों की पहचान दीपक रस्तोगी, दीपु कन्याल और अनिल बिष्ट के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के प्रयास से दीपु कन्याल और अनिल बिष्ट को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन दीपक रस्तोगी अभी भी लापता हैं.

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, एसडीआरएफ, और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि अंधेरा और तेज बहाव के कारण दीपक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने क्या बताया?

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन में लगा है और हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है. जिस बोलेरो गाड़ी से हादसा हुआ, वह PMGSY (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के तहत लोक निर्माण विभाग, पतलिया के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का सरकारी वाहन बताया जा रहा है.

प्रशासन ने आम जनता से बरसात के मौसम में नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील की है. कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

नैनीताल जिले में देर रात से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी-नाले उफान पर हैं. पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget